Header Ads

Breaking News

Good News : नवादा जिले के 14 गांवों की सभी महिलाएं 15 अगस्त तक होंगी साक्षर, डीएम के आदेश पर गतिविधियां शुरू

 


नवादा जिले के 14 गांवों की सभी महिलाएं 15 अगस्त तक होंगी साक्षर, डीएम के आदेश पर गतिविधियां शुरू


नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक गांव की सभी महिलाओं को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज कर दी गई है। 

जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की इस महत्वकांक्षी सोंच को धरातल पर उतारने में संबंधित अधिकारी और कर्मी जूटे हुए हैं।

इस बावत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने डीएम के हवाले से बताया कि शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है। महिलाएं अशिक्षित हैं  तो  लगभग आधे लोग अशिक्षित हैं। एक महिला को शिक्षित करने का मतलब है अपने परिवार और राष्ट्र को शिक्षित करना है।


 निरक्षरता परिवार की संभावित कमाई की क्षमता को कम कर देती है। जिलाधिकारी ने कहा है कि  स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है। एक शिक्षित महिला एक बेहतर इंसान सफल मां और एक जिम्मेदार नागरिक हो सकती है।

 महिलाओं को शिक्षित करने से निश्चित तौर पर जीवन स्तर में और घर के बाहर भी लगातार वृद्धि होती है। एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को आगे पढ़ाई करने के लिए मजबूर करेगी ,जिससे बेहतर जीवन जीने की इच्छा शक्ति को बढ़ावा मिलेगा।

 महिलाओं को शिक्षित करने से उनके आत्मसम्मान में बढ़ावा और उसकी मदद से महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ती है । एक शिक्षित महिला अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होती है । एक शिक्षित महिला सामाजिक बुराइयों जैसे घरेलू हिंसा ,दहेज मांग, मजदूरी आदि जैसे कारणों का विरोध करती है।


 जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिक्षित होने के बाद ही मिल सकती है। इसलिए  जिले की सभी महिलाओं को साक्षर करने का विशेष अभियान चलाया गया है। 

साक्षरता के इस महा अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि जागरूक जनता ,सभी अधिकारी विद्यार्थी आदि सम्मिलित किए गए हैं।

 पूर्ण साक्षरता को आयोजित हुआ रात्रि चौपाल

 पूर्ण साक्षरता के प्रथम चरण में 14 प्रखंडों के 14 गांव का चयन महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने के लिए किया गया है। इसके लिए बैठक में जिला अधिकारी के द्वारा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। चयनित 14 गांव में पूर्ण साक्षरता की अलख जगाने के लिए रात्रि चौपाल आयोजित किया गया।

 प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि को बेहतर कोआर्डिनेशन करते हुए 15 अगस्त २०२२ के पूर्व चयनित गांव को साक्षर करने का निर्देश दिया गया है। 

 


दडीडीसी नैयर इकबाल आआज प्रखंड के सोनसा पंचायत के मध्य विद्यालय डोमन बीघा में रात्रि चौपाल में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों का स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी महिलाओं को साक्षर करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को भी आगे आने का आह्वान किए। 

 


आज प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने अपने प्रखंड स्थित गांव आया आयोजित गांव में उपस्थित होकर महिला साक्षरता के लिए उपस्थित कर्मियों और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। चौपाल में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं में साक्षर बनने के लिए अपार लालसा देखने  को मिली। अधिकारी पूरी तरह से आशान्वित हैं कि 15अगस्त तक मिशन कामयाब हो जाएगा।



No comments