Header Ads

Breaking News

Crime News : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 


शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। बाद में युवक शादी करने से इंकार कर गया। इस बावत पीड़िता की शिकायत पर पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के गांव में आरोपित का ननिहाल बताया गया है। गुरुवार को हुई घटना के बावत शुक्रवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। 

  
पकरीबरावां के थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि किशोरी के आवेदन पर अजीत कुमार नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों का विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। लेकिन, युवक शादी से इंकार कर गया। तब थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया।
 


दरअसल, आरोपित युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फांस लिया था। करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया। इस क्रम में शादी का आश्वासन भी दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। बालिग हो जाने के बाद शादी करने का झांसा देकर ऐसा कर रहा था। अब लड़का शादी करने से मुकर रहा है। ऐसे में मामला थाना-पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



No comments