Header Ads

Breaking News

चुनाव खत्म होते ही अब पेट्रोल के साथ टोल पर भी लगेगा झटका!


 

पांचों राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद अब वोटरों को धीरे-धीरे महंगाई के झटके लगने तय हैं। कच्चे तेल के दामों में भारी उछाल के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकते, तो यूपी में भी कुछ एक्सप्रेस-वे पर टोल शुरू हो सकता है। नए बने इन एक्सप्रेस-वे पर चुनावों को देखते हुए टोल कलेक्शन को टाल दिया गया था। इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे भी शामिल है। इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी टोल जल्द शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल की तैयारी

दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालक अब ज्यादा दिन फ्री में एक्सप्रेसवे का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। इस एक्‍सप्रेसवे के जर‍िये द‍िल्‍ली जाने-आने वालों के अब टोल चुकाना होगा। द‍िल्‍ली से मेरठ को जोड़ने वाले इस एक्‍सप्रेस-वे पर प‍िछले साल से टोल फ्री है। सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से कंपनी को पहले ही टोल वसूलने की अनुमत‍ि दी जा चुकी है। 10 फरवरी से यहां पर टोल लगना शुरू होना था मगर चुनाव तक टोल नहीं वसूलने का निर्णय लिया गया। चुनाव नतीजों के बाद अब यहां टोल कभी भी शुरू हो सकता है।


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कितना लगेगा टोल

दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में पहुंचाने वाले इस एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें करीब-करीब फाइनल हैं। एक्सप्रेसवे पर 2 रुपये 34 पैसे प्रति किमी के हिसाब से टोल वसूला जाएगा। सराय काले खां से मेरठ के बीच 59.77 किमी की दूरी के लिए टोल 140 रुपये तय किय गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का टोल जल्द

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 16 नवंबर से यात्रियों के लिए खुल गया है। इसके लिए अब लखनऊ से गाजीपुर  का रास्ता चार घंटे में ही पूरा किया जा सके। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राजनीति भी खूब होती है। सपा इसको अपने कार्यकाल का हिस्सा मानता है जबकि इसका उद्घाटन खुद पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया था। अभी तक इस पर कोई टोल नहीं था मगर अब मई महीने से इसमें टोल वसूला जाएगा। सरकार को इस एक्सप्रेसवे के जरिए टोल के रूप में 202 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। अभी तो कुछ दिन यह सफर मुफ्त रहेगा। टोल टैक्स वसूलने का काम निजी कंपनी को दिया गया है। यह कंपनी जल्द प्रति किमी के हिसाब से टोल की दरें तय करेगी और दोनों छोर पर बने टोल प्लाजा से आने-जाने पर टोल टैक्स लगेगा। माना जा रहा है कि इसकी दरें लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की दरों के आसपास ही रहेंगी।

No comments