Header Ads

Breaking News

स्वरा भास्कर ने हिजाब विवाद को द्रौपदी के चीर हरण से जोड़ा

  


स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। वहीं आजकल   सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। कुछ दिनों पहले किए ट्वीट में स्वरा भास्कर ने द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से की थी। स्वरा अपने इस ट्वीट में जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे…और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे…ऐसे ही आज याद आया। स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- द्रौपदी के तो जबरन कपड़े उतारे गए थे, लेकिन आपने अपने कपड़े खुद उतार दिए? मुझे बस आज ऐसे ही मिया खलीफा का भारतीय रूप याद आ गया।

एक अन्य ने लिखा- द्रौपदी हिजाब नहीं पहनती थीं और हां आप अपने मुँह से हमारे एतिहासिक ग्रंथ और उनके किरदारों के नाम मत लो। ये लोग स्कूल जा रहे हैं या धार्मिक यात्रा पर। ये जबरदस्ती कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?

No comments