Header Ads

Breaking News

Nawada News : प्रथम वरीयता के वोटों में तीसरे स्थान पर खिसक गए जदयू प्रत्याशी सलामन रागिब

 


प्रथम वरीयता के वोटों में तीसरे स्थान पर खिसक गए जदयू प्रत्याशी सलामन रागिब

नवादा लाइव नेटवर्क।
तीन बार के एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना की इस बार दुर्गति हो गई। जर्बदस्त एंटी इंकैबेंसी का सामना करना पड़ा। प्रथम वरीयता के वोटों की गनती में तीसरे स्थान पर रहे। मतलब साफ रहा कि पंचायत राज के प्रतिनिधियों की पसंद वे नहीं थे। तीन बार लगातार एमएलसी रहे सलमान रागिब जीत का चौका लगाने मैदान में उतरे थे। लेकिन, अरमान धूल-धुसरित हो गया। 

अधिकारिक आंकड़े के अनुसार निर्दलीय अशोक यादव को प्रथम वरीयता का 1274, राजद के श्रवण कुशवाहा को 738 अौर जदयू के सलमान रागिब को 704 वोट मिले। कांग्रेस की निवेदिता सिंह को महज 15 मत मिले। इस प्रकार अशोक को प्रथम वरीयता में 536 वोटों की बढ़त मिली। वहीं जदयू प्रत्याशी राजद से 34 वोटों से पिछड़कर तीसरे स्थान पर चले गए। कुल 2861 वोटों की गिनती हुई। जिसमें 2756 वोट वैध व 105 वोट अवैध घोषित हुआ।

इस प्रकार प्रथम वरीयता में जीत के लिए अशोक यादव को वैध वोटों 2756 का आधा से एक ज्यादा यानि 1379 वोट नहीं मिले। ऐसे में दूसरे वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हुई। वैसे प्रथम वरीयता का मार्जिन ही इतना ज्यादा रहा कि अन्य प्रत्याशियों का बढ़त बनाना मुश्किल है। यही वजह है कि औपचारिक ऐलान के पूर्व ही अशाेक यादव के समर्थक जश्न मना रहे हैं।

प्रथम वरीयता का मतगणना परिणाम

कुल मतदान: 2861
रद्द मत:           105
कुल वैध मत: 2756
अशोक कुमार:1274
श्रवण कुमार:   738
सलमान रागिब:704
 
बहुमत प्राप्ति के लिए मत: 1378+1=1379

द्वितीय चरण की मतगणना में अशोक कुमार को 105 मत की जरूरत...


देखिए प्रथम वरीयता में किसे मिला कितना वोट



1 comment: