Header Ads

Breaking News

Nawada News : ईद के लिए 187 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

 


ईद के लिए 187 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिले में ईद का त्योहार 03 मई को मनाया जाएगा। पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 187 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी के  नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इससे संबंधित संयुक्त आदेश डीएम यशपाल मीणा व प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा जारी किया गया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 03.05.2022 के पूर्वा. से दिनांक 04.05.2022 तक स्थिति सामान्य होने तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। 


नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। इस परिपेक्ष्य में शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष को शांति व्यवस्था भंग नहीं होने देने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत् निगरानी एवं गश्ती करना सुनिश्ति करने को कहा गया है। साथ ही असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है। 


अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा/रजौली एवं पकरीबरावां को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक एवं एेहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अपर दंडाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता नवादा उज्जवल कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु0) अनिल कुमार रहेंगे।


पल-पल की गतिविधियों की जानकारी के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में श्रीनिवास उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा, सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं रामेश्वर ठाकुर पुलिस पदाधिकारी नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष 03.05.2022 से 04.05.2022 तक कार्यरत रहेगी।

No comments