Header Ads

Breaking News

Crime News : चाचा ने भतीजे को मार दी गोली, शादी समारोह से लौटने के दौरान मेरी गई गोली, जख्मी रेफर

  


चाचा ने भतीजे को मार दी गोली, शादी समारोह से लौटने के दौरान मेरी गई गोली, जख्मी रेफर

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके के भनैल गांव में रविवार की रात चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। बायीं ओर कंधे में गोली लगने से घायल हुए श्यामदेव मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। आरोपित चाचा धीरेंद्र मांझी फरार है।

बताया गया कि चाचा-भतीजा के बीच 5 दिनों पूर्व विवाद हुआ था। इसका कारण चाचा का मवेशी भतीजा के घर में रखा मूंग खा जाना था। मवेशी द्वारा घर में रखा मूंग खा जाने के बाद भतीजा ने आपत्ति जताई थी। जो चाचा को नागवार लगा था। खार खाये चाचा ने रविवार की रात गोली मार दी।

देखें वीडियो:-


घटना को तब अंजाम दिया गया जब चाचा की नियत से अनजान भतीजा उनके साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए। लौटने के क्रम में चाचा ने भतीजा को जान मारने की नियत से गोली चला दिया। 

हालांकि, बायीं ओर कंधे से लगते हुए गोली बाहर निकल गई। वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए गए हैं। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद शादी समारोह के उल्लास में खलल पड़ गया। 






No comments