Header Ads

Breaking News

Nawada News : स्कूल के किचन में घुसा सांप ने रसोईया को डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद बची जान


स्कूल के किचन में घुसा सांप ने रसोईया को डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद बची जान

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नरहट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दायबिगहा में गुरुवार को बड़ी घटना हुई। जहां मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान एक सांप ने रसोईया रूबी देवी को डस लिया। 

देखें कैसे बोतल में बंद हुआ सांप:-

 


रसोईया को सांप के डसने की खबर के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्कूल में सांप निकलने व रसोईया को डंस लेने की खबर तेजी से फैली। तब बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने जख्मी रसोईया को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद रसोईया की जान बची। 

 


प्रधानाध्यापक ने बताया कि ईलाज के बाद रसोईया को चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है। सांप स्कूल के किचन तक कैसे पहुंचा किसी ने नहीं देखा। ग्रामीणों के सहयोग से सांप को एक प्लास्टि बोतल में बंद कर रखा गया है। एचएम ने बताया कि स्कूल परिसर की हमेशा साफ सफाई की जाती है। बच्चे भी इधर उधर खेलते रहते हैं। अचानक स्कूल परिसर में सर्प निकलना चिंता का विषय है।

हालांकि, संतोष की बात रही कि सांप विषैला प्रजाति का नहीं था। अन्यथा रसोईया के जीवन पर बन आता। बता दें कि बरसात का मौसम शुरू होते ही सांप सहित अन्य विषैला जीव जंतु गांव-घर की ओर अक्सर आ जाते हैं। ऐसे में आम लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 

 




No comments