Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : नवादा में अध्यक्ष के 6 और रजौली में 2 मुस्लिम उम्मीदवार, वारिसलीगंज में एक भी नहीं, दिलचस्प होगा नगर निकाय का चुनाव

 


नवादा में अध्यक्ष पद के 6 और रजौली में 2 मुस्लिम उम्मीदवार, वारिसलीगंज में एक भी नहीं, दिलचस्प होगा नगर निकाय का चुनाव

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के 3 शहरी निकाय में नगर सरकार गठन को चुनावी बिसात बिछ गई है। कई बड़े चेहरे चुनावी समर में अपना दमखम दिखाने उतर गए हैं। 

नवादा नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद का सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां से मुख्य पार्षद के 14 और उप मुख्य पार्षद के 10 प्रत्याशी नामांकन करा रखे हैं।

मुख्य पार्षद के 14 चेहरे में 6 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) वर्ग की महिलाएं भी हैं। इसी प्रकार उप मुख्य पार्षद के 10 उम्मीदवारों में 3 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) महिलाएं हैं।

बात वारिसलीगंज नगर परिषद कि की जाए तो दोनों प्रमुख पदों के लिए एक भी अल्पसंख्यक का नामांकन नहीं हुआ है। यहां का दोनों पद सामान्य श्रेणी का है। अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन हुआ है, जिसमें दो महिलाएं और 12 पुरुष हैं।

 इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के 8 उम्मीदवारों में एक मात्र पुष्पा देवी महिला प्रत्याशी हैं। पुष्पा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।

यहां वारिसलीगंज की चर्चा थोड़ी और कर देना जरूरी है कि मुख्य और उप मुख्य पार्षद के लिए एक भी मुस्लिम उम्मीदवार तब नहीं हैं, जब पिछले 5 वर्ष तक इसी समुदाय के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे।

 रजौली नगर पंचायत का दोनों प्रमुख पद महिला अन्य के लिए आरक्षित है। ऐसे में मुख्य पार्षद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसमें दो अल्पसंख्यक समुदाय की हैं। जबकि उप मुख्य पार्षद के 8 उम्मीदवारों में एक अल्पसंख्यक समुदाय की हैं। 


नवादा_ मुख्य पार्षद के उम्मीदवार

1_पिंकी कुमारी

2_कंचन विश्वकर्मा

3_पूनम कुमारी

4_मुश्तरी खातून

5_बबिता सिंह

6_सुमैया अहमद

7_सलमा खातून

8_नीलम कुमारी

9_जेबा नाज

10_मंजू देवी

11_वाजदा परवीन

12_रश्मि गुप्ता साहू

13_नर्गिश सबनम

14_अलका कुमारी


नवादा_ उप मुख्य पार्षद

1_शमा परवीन 

2_पूनम कुमारी

3_संगीता मालाकार

4_माधुरी देवी

5_बबिता सिंह

6_नाज रफत

7_कंचन विश्वकर्मा

8_कंचन देवी 

9_रेहाना महबूब

10_कल्पना कुमारी


वारिसलीगंज_ मुख्य पार्षद

1_अभय कुमार

2_शंभू प्रसाद

3_नागेंद्र कुमार

4_संजय सिंह

5_शशि भूषण कुमार

6_पंकज कमलिया

7_संजू कुमारी

8_नवीन कुमार

9_रुपेश कुमार

10_संजय कुमार

11_उमेश प्रसाद

12_ दीपक वर्णवाल

13_ रेखा देवी

14_विनोद कुमार


वारिसलीगंज_उप मुख्य पार्षद

1_ज्ञानदेव कुमार

2_अरुण प्रसाद

3_श्रीकांत प्रसाद

4_सुरेंद्र यादव

5_विशेश्वर प्रसाद

6_राजा राम सिंह

7_राम रतन सिंह

8_पुष्पा देवी


रजौली_मुख्य पार्षद

1_मानती देवी

2_रुक्मिणी देवी

3_ममता देवी

4_उषा देवी

5_कंचन कुमारी

6_सबीना खातून

7_पूनम देवी

8_ईशा फातमा 

9_रिंकू कुमारी


रजौली_उप मुख्य पार्षद

1_किरण देवी

2_रिंकी वर्णवाल

3_गीता देवी

4_सरिता देवी

5_सुचिता देवी

6_प्रीति कुमारी

7_संगीता कुमारी

8_फिरोजा खातून 

 




No comments