Header Ads

Breaking News

Nawada News : यज्ञ में शामिल हुए विधायक मो. कामरान ने कहा धार्मिक अनुष्ठानों से बढ़ती है सामाजिक समरसता

  


यज्ञ में शामिल हुए विधायक मो. कामरान ने कहा धार्मिक अनुष्ठानों से बढ़ती है सामाजिक समरसता

नवादा लाइव नेटवर्क।

 रोह प्रखंड के महकार ग्राम में बाबा मनेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में विधायक मो. कामरान शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना भी किया। 

इस मौके पर इन्होंने कहा कि कोई भी मजहब आपस में झगड़ने की सलाह नहीं देता है। कहने का मतलब यह है कि धर्म प्रेम और भाईचारा स्थापित करने का एक साधन है। हर लोगों को अपने धर्मों से प्यार करना चाहिए। इससे समाज में प्रेम और भाईचारा कायम रहेगा। साथ ही कहा कि धर्म और स्वरूप भले ही अलग-अलग है, परंतु सबके पालनहार एक ही है। इससे साबित होता है कि जीवन साकार करने के लिए अपने अराध्यदेव की भक्ति जरूरी है। 

साथ ही इन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सामाजिक समरसता पनपती है। इसके पूर्व विधायक जैसे ही यज्ञ स्थल पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे यज्ञ समिति के सदस्यों ने इन्हें फूलों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बाबा शांतानंद जी महाराज के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।







No comments