Political News : एक बूथ चार यूथ संकल्प के साथ रालोजपा का प्रखंड स्तरीय बैठक शुरू, मेसकौर प्रखंड में आयोजित हुआ पहली बैठक, जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
एक बूथ चार यूथ संकल्प के साथ रालोजपा का प्रखंड स्तरीय बैठक शुरू, मेसकौर प्रखंड में आयोजित हुआ पहली बैठक, जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
नवादा लाइव नेटवर्क।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नवादा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की शुरुआत रविवार को की गई। पहली बैठक मेसकौर प्रखंड के बीजू बीघा में हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता मैसकौर प्रखंड अध्यक्ष शाहिद खान ने किया। मुख्य अतिथि रालोजपा के नवादा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार बैठक में मौजूद रहे। मंच संचालन मेसकौर प्रखंड सचिव सत्येंद्र घोष ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि अभी से अभी साथी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं और जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दें। हमारी पार्टी हमेशा गरीब_गुरुबा_शोषित_वंचित और अकलियतों के लिए जो लड़ाई लड़ती आई है उस लड़ाई को जारी रखना है।
हमारे नेता की जो नीति था जो कहना था हमें उसपर अमल करना है। उस घर में दिया जलाना है जहां सदियों से अंधेरा है। हमें उस घर में पहुंचना है और उनके हक और हुकूक के लिए लड़ना है, उनके साथ खड़ा होना है, उनके सुख और दुख में काम आना है। सभी बढ़ चढकर अपनी भागीदारी निभाएं। जनता की कठिनाइयों और परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष उठाना है और उसका निदान निकलवाना है।
बैठक में रजौली विधानसभा के प्रभारी और रालोजपा नवादा जिला के प्रधान महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार आदि ने भी बैठक को संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत और सुदृढ़ बनाने में लग जाएं। बैठक में मेसकौर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता व नेता और प्रखंड कमेटी के सदस्य के अलावे प्रखंड के अंतर्गत बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।
इस दौरान रालोजपा का जो एक बूथ चार यूथ संकल्प की समीक्षा की गई, ताकि विधानसभा चुनाव में हम मजबूती से बूथों पर अपने पार्टी को आगे बढ़ा सके। इस बैठक में राजाराम यादव, अजित यादव, राजमणि पाण्डेय, महफूज खान, आरिफ खान, श्याम सुंदर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, कृष्ण रविदास, सबोश रविदास आदि लोग मौजूद थे।
No comments