Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिले में 50 हजार से ज्यादा संदिग्ध राशन कार्डधारी, अब पात्रता की होगी जांच, फिलहाल राशन मिलना बंद


जिले में 50 हजार से ज्यादा संदिग्ध राशन कार्डधारी, अब पात्रता की होगी जांच, फिलहाल राशन मिलना बंद

नवादा लाइव नेटवर्क।

जिले में 50 हजार से ज्यादा संदिग्ध राशन कार्डधारी पाए गए हैं। अब इनकी पात्रता की जांच की जाएगी। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा देशभर में 36 लाख से अधिक संदिग्ध लाभुकों की पहचान की गई है। इसमें नवादा जिले में कुल 50,476 राशन कार्डधारियों को संदिग्ध लाभुकों की सूची में शामिल किया गया है।


जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिंहा ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा नवादा सदर अनुमंडल के अंतर्गत 25,030 तथा रजौली अनुमंडल में 25,446 संदिग्ध लाभुक चिन्हित किए गए हैं। इन सभी की पात्रता की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली द्वारा संबंधित प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्येक लाभुक के संदर्भ में नियमानुकूल निर्णय लिया जाएगा।


जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह या भ्रामक जानकारी तथा बिचौलियों से बचें। सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग करें, ताकि केवल पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिल सके। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी लाभुक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। 


वैसे बता दें कि संदिग्धों की सूची में शामिल लोगों को राशन मिलना बंद कर दिया गया है। डीलर के पास राशन उठाव के लिए पहुंच रहे लोगों को पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद जानकारी मिल पाती है कि आपका आपूर्ति बंद कर दिया गया है। जांच के बाद अनुमति अधिकारियों के स्तर से मिलेगी, तब आप राशन उठाव के पात्र हो सकेंगे। कुल मिलाकर स्थिति ये कि संदिग्धों की सूची में शामिल परिवार फिलहाल राशन उठाव के पात्र नहीं रह गए हैं। 

No comments