Header Ads

Breaking News

Nawada News : कारगिल में ड्यूटी के दौरान कौआकोल का जवान शहीद, दो माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का रो_रोकर बुरा हाल


कारगिल में ड्यूटी के दौरान कौआकोल का जवान शहीद, दो माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का रो_रोकर बुरा हाल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के पाण्डेयगंगौट गांव निवासी अशोक राम के पुत्र व भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे लगभग 22 वर्ष के थे। उनके निधन की दुःखद खबर के बाद गांव_इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पिता अशोक राम, मां सुशीला देवी,पत्नी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार कारगिल में पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान ही बुधवार की सुबह उनका निधन हुआ। फिलहाल उनके निधन के ठोस कारणों का पता नही चल पा रहा है। घटना की सूचना ड्यूटी स्थल से मृतक के घरवालों को फोन के माध्यम से प्राप्त हुई। जिसके बाद इलाके में सूचना फैली।

 ग्रामीणों के अनुसार मृतक मनीष चार भाई हैं,जिसमें इनके अलावे बड़े भाई पिंटू कुमार गया में जबकि मंझले भाई राजीव कुमार उत्तराखंड में सेना में ही तैनात हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की शादी 06 मार्च को नवादा के धुर्रहार,सिसवां में हुई थी।


 मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि मृतक जवान काफी मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के थे। वीर सपूत पर हमें गर्व है। सरपंच अराफात आलम, पूर्व जिला पार्षद नारायण स्वामी मोहन, प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष राहुल रत्नेश उर्फ मृत्युंजय सिंह आदि ने भी मृतक जवान के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल जवान के शव को वहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक जवान का शव को गुरुवार को गांव आने की सम्भावना है।


No comments