Header Ads

Breaking News

अनिल कपूर ने शेयर कीं बेटे हर्षवर्धन के साथ पहली फिल्म 'थार' की तस्वीरें


 

बॉलिवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर पहली बार अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की पहली फिल्म 'थार' की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस फिल्म अनिल और हर्षवर्धन के साथ फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर फिल्म में एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आने वाले हैं जबकि सतीश कौशिक भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।फिल्म में हर्षवर्धन बेहद रफ लुक में नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह पुलिस से भाग रहे हैं जबकि फातिमा सना शेख राजस्थान के किसी गांव की महिला के रूप में नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया हैंडल पर 'थार' की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, 'ये कपूर ऐंड सन की दुश्मनी आपको गुमराह कर देगी। धोखे के रेगिस्तान 'थार' में आएं। जल्द आ रही है।'अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'रेगिस्तान के रेत में दबे राज भी अब कानून के इन लंबे हाथों से नहीं बच पाएंगे।' देखें, अनिल कपूर की पोस्ट यह फिल्म 1980 के दशक की कहानी पर आधारित है जिसमें एक गांव का आदमी नौकरी की तलाश में बड़े शहर में जाता है और बदला लेता है। अभी फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। इस फिल्म के अलावा अनिल कपूर जल्द ही हर्षवर्धन के साथ ओलिंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में उनके पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं।


No comments