Header Ads

Breaking News

Nawada News : 11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित

 

गिरफ्तार हत्यारोपित भोला सिंह


11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित

नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के मरमों गांव से पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे हत्यारोपित भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार 26 मार्च की देर रात्रि गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि हरदिया पंचायत के डैम उस पार स्थित मरमों गांव में छापेमारी कर चुरामन सिंह के पुत्र भोला सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या थी घटना

 
1 जनवरी 2011 की सुबह लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। इसी दिन वीरू सिंह, भोला सिंह और सीमा सिंह ने गांव के ही एक अन्य युवक भोला सिंह की लाठी-ड़डे से पीटकर हत्या कर दी थी। शव को भी जला दिया था। मृतक के परिजन घटना के वक्त अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। जबतक गांव पहुंचे चिता की राख भी बूझ चुका था।

भाभी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

 
-मृतक भोला की भाभी राधा देवी ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बासो सिंह के पुत्र सीमा सिंह, चुरामन सिंह के पुत्र वीरू सिंह और भोला सिंह को नामजद किया था। पहाड़ी, जंगली व नक्सली इलाका होने के कारण पुलिस को गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल रही थी।  घटना के एक आरोपित वीरू सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य नामजद आरोपी सीमा सिंह की गिरफ्तारी होना शेष है।

No comments