Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा के गांव में रामलीला देखने जा रही किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नवादा के गांव में रामलीला देखने जा रही किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर दो मनचलाें ने दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद मनचलों ने उसे मुक्त किया। घटना गुरुवार 28 अप्रैल की रात में हुई। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों आरोपित पीड़िता के गांव के ही बताए गए हैं। दोनों घटना के बाद से फरार है।  


बताया गया कि गांव में रामलीला का कार्यक्रम था। रामलीला देखने किशोरी रात करीब 8 बजे अपने घर से निकली थी। रास्ते में मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी ने उसे अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। करीब 3 घंटे तक दोनों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद करीब 11 बजे मुक्त कर दिया। किशोरी बदहवाशी की अवस्था में घर लौट रही थी, तब रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति की उसपर नजर पड़ी। ग्रामीण ने किशोरी को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने अगवा करने के बाद दुपट्टा से मुंह बांध दिया। जंगल में ले जाने के बाद कुछ पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की अवस्था में चली गई। जिसके बाद दोनों मनचलों ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोेपित शादी शुदा है। एक तो एक बच्चे का पिता भी है। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। 


घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह में पीड़िता को इलाज के लिए गोविंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया। बाद में पीड़िता को गोविंदपुर थाना ले जाया गया। जहां उसका बयान कलमबंद किया गया। महिला थानाध्यक्ष भी गोविंदपुर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज की। फिलहाल, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया गया है। गोविंदपुर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments