Header Ads

Breaking News

@devghar yatra : कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को अहर्निश सेवा दे रहा बेगुसराय धर्मशाला

घुटिया (सुइया) में स्थित है धर्मशाला, सालोंभर कावंरियों की होती है सेवा

ठहरने से लेकर भोजन तक की नि:शुल्क व्यवस्था


नवादा लाइव नेटवर्क।

अजगैबीनाथ सुल्तानगंज से बाबा नगरी देवघर के रास्ते कांवरियां पथ पर घुटिया (सुइया) में स्थित बेगुसराय धर्मशाला निरंतर कांवर यात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है। कांवर यात्रियों को यहां का प्रबंधन 24 घंटे 365 दिन सेवाएं दे रहा है। सावन के महीने में कांवरिया पथ पर यात्रियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल जाती है, लेकिन आम दिनों में ऐसा नहीं मिलता। ऐसे में यह पड़ाव यात्रियों को सुखद अहसास कराता है। यहां सालोभर बोलबम यात्री, दंडी बम, डाक बम, साप्ताहिक बम, मासिक बम के लिए जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध होती है। लंगर और भंडारा निरंतर जारी रहता है। विद्यानंद सिंह कावरियों की सुविधाओं के लिए बतौर व्यवस्थापक यहां उपलब्ध होते हैं।

संस्था के द्वारा हो धर्मशाला का हो रहा संचालन
- धर्म सहयोग संगठन बेगुसराय नामक संस्था द्वारा इस धर्मशाला का संचालन किया जा रहा है। यहां उपलब्ध सभी सुविधाएं निशुल्क होती है। आमजनों के सहयोग और श्रद्धालुओं के दान से संस्था खड़ा भी किया गया है और संचालित भी हो रहा है। कांवरियां पथ पर सावन के बाद के महीनों में बाबा भक्तों को इस प्रकार की सुविधाएं न के बराबर मिलती है। वैसे अधिकांश निजी धर्मशाला खुली मिल जाती है, जहां यात्री ठहर सकते हैं लेकिन भोजन की उपलब्धता सभी स्थानों पर नहीं हो पाती है। बेगुसराय धर्मशाला में लंगर-भंडारा प्रतिदिन उपलब्ध होना कांवर यात्रियों को सुखद अहसास कराता है। सावन के अलावा भादो चर्तुदशी, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि के मौके पर कांवर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई रहती है। तब यह धर्मशाला श्रद्धालुओं के बहुत काम आता है।


बाबा के भक्तों ने किया निर्माण
इस धर्मशाला के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुछ लोग खुद ही बाबा के भक्त और कांवरियां पथ के लंबे समय से यात्री रहे हैं। संस्था से जुड़े प्रशांत कुमार उर्फ गुड्डू 2012 से खुद मासिक यात्री हैं। वे कहते हैं कि श्रद्धालुओं को आम दिनों में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए धर्मशाला निर्माण और 365 दिन निरंतर सेवा देने की योजना बनाई गई। और उसपर काम किया गया। सेवाभाव को लेकर आज यह धर्मशाला कांवर यात्रियों के बीच अलग पहचान कायम कर रखा है।

 

2018 में हुआ था भूमि पूजन
-साल 2018 तारीख 26 फरवरी को सुइया इलाके में घुटिया के पास धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इसके पहले 2017 में संस्था का निबंधन बेगुसराय में कराया गया। दो साल कोरोना संक्रमण के वाबजूद निर्माण कार्य निरंतर जारी रहा। सवा 17 कट्ठा भूमि पर दो मंजिला भवन का निर्माण हो चुका है। कांवरियां पथ के यात्रियों को सुविधाएं भी मिल रही है। संस्था से जुड़े कुंदन बताते हैं कि दिनेश प्रसाद सिंह से भूमि की खरीद की गई थी। दिनेश जी की भी बाबा भोले के प्रति असीम श्रद्धा है। अध्यक्ष जय किशोर सिंह, संस्थापक सचिव उमेश झा, सचिव राकेश कुमार रौशन के मार्गदर्शन में संस्था अपने उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।


No comments