Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा के अभ्रक माइंस में डेटोनेटर विस्फोट से झारखंड के मजदूर का हाथ उड़ा, रिम्स रेफर

घायल मजदूर विनोद यादव


अभ्रक माइंस में डेटोनेटर विस्फोट से झारखंड के मजदूर का हाथ उड़ा, रिम्स रेफर

नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड पंचायत की चटकरी स्थित शारदा माइंस में अवैध अभ्रक खनन के लिए लगाए गए डेटोनेटर विस्फोट से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके दोनों हाथ व पैर विस्फोट में जख्मी हुए हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। मजदूर को इलाज के लिए झारखंड के सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। घायल मजदूर विनोद यादव झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरी डीह का निवासी बताया गया है।  वैसे घटना की अधकारिक पुष्टि थाना या वन विभाग के स्तर से नहीं की जा रही है।


बताया जाता है कि शारदा माइंस में अवैध रूप से अभ्रक का खनन किया जा रहा था। डेटोनेटर लगा चट्टान को उड़ाने के लिए डेटोनेटर रात में बिछाया गया था। सुबह में मजदूर माइंस काम पर पहुंचे थे, तभी डेटोनेटर विस्फोट हो गया। चपेट में आने से मजूदर जख्मी हो गया। 


लोग बताते हैं कि विस्फोट के बाद वहां अफरातफरी को माहौल कायम हो गया। मजदूर जान बचाने के लिए भागन लगे। स्थिति सामान्य हुहोने पर मजदूर फिर खदान पहुंचे और घायल विनोद को इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बतई गई है। 


बता दें कि यह हादसा तब हुआ जबकि एक दिन पूर्व ही इसी इलाके के रतनपुर जंगल में अवैध खनन को लेकर वन विभाग द्वारा छापेमारी कर चार पोकलेन मशीन को जब्त किया गया था।
लोग बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से पुन: अभ्रक का अवैध खनन शुरू हो गया था। पूर्ववर्ती डीएफओ अवधेश कुमार ओझा ने सख्ती कर अवैध अभ्रक खनन को बंद कराया था। उनके सेवानिवृत होने के बाद माफिया फिर सक्रिय हो गए।  


इस इलाके में अवैध अभ्रक खनन कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी ऐसा होता रहा है। विस्फाेट या चाल धंसने से मजूदरों की मौत की घटनाएं होती रही है। हर घटनाओं पर पर्देदारी के प्रयास होते रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले में किसी अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हर अधिकारी पूछे जाने पर पता करने की बात कह रहे हैं। 

अस्पताल में घायल मजदूर विनोद यादव


No comments