Header Ads

Breaking News

Nawada News : गुरु ज्ञान से रहे वंचित तो मनुष्य तन चला जाता है बेकार : साध्वी अमृता भारती

गुरु ज्ञान से रहे वंचित तो मनुष्य तन चला जाता है बेकार : साध्वी अमृता भारती 


श्री राम चरित मानस कथा सह गीता ज्ञान यज्ञ में जुटे संत व साध्वी 


हिसुआ के मंझवे में श्री दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है यज्ञ


दूर-दराज के श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़, ज्ञान पिपास मिटा रहे हैं साध्वी और संत


नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा जिले के मंझवे राम बाजार में श्री दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम चरित मानस सह गीता ज्ञान यज्ञ समापन की ओर है। इसमें श्रद्धालुओं को ईशतत्व से परिचित कराया जा रहा है। साध्वी अमृता भारती ने प्रवचन के क्रम में कहा कि यह मनुष्य तन विरले ही मिल पाता है। यदि गुरु ज्ञान से वंचित रह गए तो यह मनुष्य तन बेकार चला जाता है। गुरु ही वह साधन हैं जो भगवान से मिलाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। साध्वी ने कहा कि ईश्वर हैं तो सच्चे साधक उनसे मिल सकें, सर्व श्री आशुतोष जी महाराज की परिकल्पना यही थी। 

 


स्वामी यादवेन्द्रानंद जी ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन के गूढ़ तत्व से परिचित कराते हुए कहा कि इस जीवन की सार्थकता ईश्वर की भक्ति और साधना में ही है। ईश्वर से लौ नहीं लगाया तो यह जीवन निरर्थक है। संत और साध्वी विभिन्न भजनों के गायन से माहौल को पूर्ण भक्तिमय बना रहे हैं जिसमें हारमोनियम वादक गोपाल जी एक अलग ही रंग घोल रहे हैं।

आयोजन में संयोजक विपिन कुमार शाही समेत पप्पू सिंह, अवनीष कुमार, रौशन कुमार, बिन्दा चौरसिया, सुशील शर्मा आदि सक्रिय रूप से जुटे हैं। बता दें कि यह यज्ञ 12 अप्रैल से शुरू हुआ है। रविवार को दीक्षा ज्ञान के साथ समापन किया जाएगा।

No comments