Header Ads

Breaking News

Nawada News : मेसकौर में जिला पार्षद के घर हमला, हिंसक झड़प में 8 घायल, 8 की हुई गिरफ्तारी

मेसकौर में जिला पार्षद के घर हमला, हिंसक झड़प में 8 घायल, 8 की हुई गिरफ्तारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के मेसकौर से जिला पार्षद सुरेंद्र राजवंशी उर्फ डाक्टर सरोज के रंकाजलालपुर गांव स्थित पैतृक घर पर मंगलवार की रात दबंगों ने हमला कर दिया। गाली गलौज के बाद लाठी- डंडे बरसाए गए। जिसमें घर के कई सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मेसकौर में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। कुछ की स्थिति नाजुक बताई गई है। 


पीएचसी प्रभारी डाॅ. रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोग उपचार करवाने अस्पताल पहुंचे। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है।

घटना के बावत जिला पार्षद सुरेंद्र राजवंशी ने बताया कि मेरे पुत्र सहित घर के 4 लोगों को स्थिति नाजुक बनी है। सदर अस्पताल नवादा से सभी को विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। इनमें कुछ की हालत चिंताजनक है। घायलों में गायत्री देवी, विकास कुमार, कामेश्वर राजवंशी, मुकेश राजबंशी, सुशीला देवी सहित दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दूसरे पक्ष से रामविलास राजवंशी, जयराम राजवंशी को भी चोटें आई है।  

 


क्या है घटना की वजह


बताया गया कि 8-10 दिनों पूर्व गांव में डीजे बजाने को लेकर झड़प हुई थी। जिसकी पंचायत जिला पार्षद द्वारा किया गया था। इसी घटना के बाद से गांव में विवाद चल रहा था। अंतत: जिला पार्षद के घर पर हमला हो गया।

कहते हैं थानाध्यक्ष


घटना की खबर के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके से दोनों पक्षों के चार चार कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। 15- 16 लोगों प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए हैं। अनुसंधान के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार 8 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

राजकुमार, थानाध्यक्ष, मेसकौर।  

No comments