Header Ads

Breaking News

Nawada News : पैगंबर माेहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद उठे विवाद की आंच नवादा तक, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

 


पैगंबर माेहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की आंच नवादा तक, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

नवादा लाइव नेटवर्क।

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ मुसलमानों में काफी गुस्सा है। आरोपियों भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुकवार को देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का असर नवादा में भी देखा गया।

 


 नवादा नगर के सद्भावना चौक के समीप जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नौजवान सड़क पर उतर आए और पटना-रांची राजमार्ग 31 को जाम कर दिया। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई।

 



हालात पर काबू पाने के लिए एसडीपीओ सदर उपेंद्र प्रसाद को मोर्चा संभालना पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिस बलों को उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक जाम के कारण वाहनों का परिचालन ठप रहा। नवादा-हिसुआ मार्ग पर भी वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 


 तीखी धूप में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। व्यस्त लग्न को ले खरीदारी करने आए या दूर यात्रा करने वालों की फजीहत हुई। दूसरी ओर नवादा शहर के लाल चौक पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। दो घंटे बाद जाम हटा तो वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। तब जाकर लोगों को राहत मिली। 

 


बता दें कि पैगंबर साहब पर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। पिछले कई दिनों से यह मामला तूल पकड़ रखा है। ऐसा तब है जबकि भाजपा ने विवादित बोल वाले दोनों नेताओं पर कार्रवाई कर दी है। नुपुर शर्मा को तो धमकी मिल चुकी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बहरहाल, जो हालात है उसमें यह विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है।

 

देखें वीडियो-
 


 





No comments