Header Ads

Breaking News

Cbse risult 2022 : फ्रंटलाइन के 10वीं के छात्र-छात्राओं का दमदार प्रदर्शन, स्कूल में मना जश्न

 


सीबीएसई 10th और 12th रिजल्ट आया, फ्रंटलाइन सबसे आगे

नवादा लाइव नेटवर्क।

 सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार 22 जुलाई को प्रकाशित होते ही फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के कैंपस में बच्चों का चहल-पहल और शिक्षकों का मुस्कान देखते ही बनता था। 

अच्छे रिजल्ट आने से सभी विद्यार्थी एक दूसरे को मिठाई खिलाया और  शिक्षक बच्चों को आशीर्वाद देने में मशगूल थे। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. बिजय कुमार ने कहा कि यह रिजल्ट हमारे शिक्षकों का सुंदर प्रयास और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।

 10वीं रिजल्ट में 7 विद्यार्थी गणित में 100 अंक प्राप्त किया। 8 विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किया है। 6विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किया। 5 विद्यार्थी संस्कृत में 100अंक प्राप्त किया।  इस प्रकार 50 से अधिक विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाया।

 इस प्रकार सबसे अधिक अंक रितिक राज को 98.6% फ्रंटलाइन  पब्लिक स्कूल नवादा के बच्चे अपने आपको फ्रंटलाइन में साबित करके दिखाया। आज रिजल्ट निकलने के बाद प्राचार्य नवदीप कुमार सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यांशु कुमार, रतन कुमार मिश्रा ,भोला प्रसाद सिंह, आकाश आनंद, हीरा कुमार निराला, किरण कुमारी, संतोष कुमार, विद्यासागर आदि मौजूद थे।

12वीं के नतीजे भी इस विद्यालय के लिए शुभ रहा। शत प्रतिशत बच्चे अच्छे अंकों से उत्तीर्ण रहे।  

 



 
  

No comments