Header Ads

Breaking News

Political News : लोजपा की टीम सरौनी घटना की करेगी जांच, पूर्व सांसद डॉ अरुण के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम का दौरा आज



लोजपा की टीम सरौनी घटना की करेगी जांच, पूर्व सांसद डॉ अरुण के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम का दौरा आज 

नवादा लाइव नेटवर्क।

लोजपा (रामविलास) की एक टीम नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव का दौरा करेगी। टीम वहां कुछ दिनों पूर्व घर में घुसकर एक महिला के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जांच करेगी। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर पूर्व सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित की गई है। जिसमें पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीमान्त मृणाल पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान और प्रदेश सचिव  विष्णु देव पासवान शामिल किए गए हैं। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को इस आशय की सूचना भेज दी गई है।  23 जुलाई शनिवार को टीम सरौनी पहुंचेगी।


बता देख की 18 जुलाई की रात को घटना हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि 18-20 पुलिसकर्मी रात में अचानक पहुंच गए और घर में घुसकर तांडव मचाया। उसे बुरी तरह से पीटा। कपड़े फाड़कर नंगा कर दिया। इज्जत बचाना मुश्किल हो गया था। एक दिन पूर्व 17 जुलाई को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसे शांत करा दिया गया था। अगले दिन पुलिस पहुंची और अमानवीयता की हद लांघ गई। 

इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों से की गई घी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में कौआकोल थानाध्यक्ष ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि उस वक्त वरीय पुलिस अधिकारी साथ में थे। 

बहरहाल, लोजपा के जांच टीम आने की खबर के बाद यह मामला गंभीर हो गया है।

 




No comments