Header Ads

Breaking News

Nawada News : प्रशिक्षु आईएएस अपूर्वा त्रिपाठी बनाई गई महिला साक्षरता की नोडल अफसर, 15 पंचायत के सभी गांवों की महिलाओं को बनाना है पूर्ण साक्षर



प्रशिक्षु आईएएस अपूर्वा त्रिपाठी बनाई गई महिला साक्षरता की नोडल अफसर, 15 पंचायत के सभी गांवों की महिलाओं को बनाना है पूर्ण साक्षर 

नवादा लाइव नेटवर्क।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अपूर्वा त्रिपाठी को जिले में चलाए जा रहे महिला साक्षरता मुहिम के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। डीएम नवादा उदिता सिंह का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। पहले चरण के अभियान में जिले के 14 प्रखंडों के 15 गांवों की सभी महिलाओं को साक्षर किया गया था। यह अभियान 15 अगस्त को पूरा हुआ। अब दूसरे चरण में 14 प्रखंडों के 15 पंचायत के सभी गांवों की महिलों को पूर्ण साक्षर किया जाना है।

इस सिलसिले में मंगलवार को डीएम ने समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें जरूरी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि महिलाओं का पूर्ण साक्षरता इनके सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा। 

आगे कहा कि शिक्षित नारी का समाज में महत्वपूर्ण स्थान होता है। वे भौतिक और बौद्धिक विकास में सबल होती है। शिक्षित नारी एक  सफल गृहिणी, माॅ अथवा पत्नी के रूप में बेहतर ढ़ंग से अपने परिवार का संचालन एवं बच्चों की देख-भाल कर सकती है। वे अपनी संतान में उत्तम संस्कार एवं अच्छे गुणों को जन्म देती है। नारी के साक्षर होने से सदाचार, अनुसासन और ईमानदारी समाज में संचारित होते हैं। शिक्षित नारी अच्छे मित्र और पथ पदर्शक होती है। एक शिक्षित नारी समाज में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं दे सकती हैं। शिक्षित नारी का हमारे समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त होता है। शिक्षित नारी अपने निजी व्यवहार एवं निजी बेहतर संतुलन बनाये रखती है। इससे परिवार का वातावरण सुन्दर और सुखमय एवं समृद्धि से पूर्ण होता है। इससे हमारे समाज एवं देश के प्रगति पर साकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपने-अपने चयनित पंचायतों के महिलाओं को पूर्ण साक्षर के लिए माईक्रोप्लान बनाएं और इस काम में बेहतर समन्वय करते हुए उत्कृष्ठ परिणाम दें। साक्षर महिलाओं को मोटिवेट करें। 30 दिनों का विशेष माइक्रो प्लान बना कर कार जाने का निर्देश दिया गया।

 उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस प्रकार आपके द्वारा एक-एक गाॅव को पूर्ण साक्षर किया गया है, उसी प्रकार एक-एक पंचायत को पूर्ण साक्षर किया जाना है। इसके अगले चरण में प्रत्येक प्रखंड को महिलाओं को पूर्ण साक्षर किया जायेगा। इसमें सफलता प्राप्त होने पर हमारा जिला देश और प्रदेश में महिला साक्षरता में अब्वल स्थान प्राप्त करेगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को मोटिवेट करने के लिए प्रतिदिन नए-नए कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश दिए।  इसके तहत स्वास्थ्य, जीविका, पीडीएस, सामाजिक कल्याण आदि चैपाल आयोजित करें। इसके अलावे मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों  से उन्हें मोटिवेट करें। सभी महिलाओं को सरकार के विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया। 

द्वितीय चरण के लिए चयनित पंचायत

प्रखंड अकबरपुर का मल्किपुर_नेमदारगंज, गोविन्दपुर-माधोपुर, हिसुआ-सोनसा, काशीचक-बेलड़, कौआकोल-केवाली,  मेसकौर-बारत, नारदीगंज-परमा, नरहट-शेखपुरा, नवादा-केन्दुआ, पकरीबरावां-पकरीबरावां दक्षिणी, रजौली-हरदिया, रोह-मोरमा, सिरदला-उपरडीह और वारिसलीगंज प्रखंड के मोहीउद्दीनपुर पंचायत का चयन किया गया है। हालांकि, 15वां पंचायत के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं किया गया है।

पंचायत में बैठक का निर्देश

डीएम ने सभी पंचायत में आवश्यक बैठक करने का निर्देश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि आज ही वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि को इस कार्यक्रम के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा की अवधि में चयनित पंचायत के महिलाओं को साक्षर कराने के लिए हर संभव कदम उठायें। दो दिनों के अन्दर चयनित पंचायतों का भौतिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया है और प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नामित किया जा रहा है।

प्रशिक्षु आईएएस बनाई गई नोडल अफसर

 डीएम ने नवनियुक्त प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी को महिला साक्षरता के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। वे सभी पंचायतों में जाकर महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने के लिए मोटिवेट करेंगी और 02 अक्टूवर तक चयनित पंचायतों की महिलाओं को साक्षर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। डीडीसी मो. नैय्यर एकबाल ने भी महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

 बैठक में श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 















No comments