Header Ads

Breaking News

Nawada News : सुखाड़ की काली छाया के बीच 8 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे जिले के कृषि समन्यवक, सुखाड़ के बीच हड़ताल से आयेगी समस्याएं

 


सुखाड़ की काली साया के बीच 8 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे जिले के कृषि समन्यवक, सुखाड़ के बीच हड़ताल से आयेगी समस्याएं

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के सभी 80 कृषि समन्यवक आगामी 8 अगस्त से सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। विभिन्न लंबित 5 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ ने यह निर्णय बिहार राज्य कृषि समन्वयक संघ के आह्वान पर लिया है। 

 सोमवार 8अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सभी जाएंगे।  नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सोमवार से नवादा जिला कृषि विभाग में कार्यरत सभी 80कृषि समन्वयक अपनी उचित मांग की पूर्ति के लिए शुक्रवार 5 अगस्त को जिला कृषि पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है।

नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ के वरीय सदस्य राघवेंद्र नारायण, अजय कुमार, नित्यानंद शास्त्री, कौशलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, राकेश कुमार, जाफरी हसन आदि संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा और सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी।

इनकी मांगों में ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4600 करने, कृषि समन्वयक का नाम बदलकर कृषि विकास पदाधिकारी करने, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद में 33 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, लैपटॉप, बाइक और ऑपरेशनल व्यय के लिए 4000रूपये प्रतिमाह देने तथा कृषि समन्यवक के पद को उर्वरक निरीक्षक घोषित करना शामिल है।

बता दें कि यह हड़ताल ऐसे समय में किया जा रहा है जब नवादा सहित कई जिला सुखाड़ की चपेट में है। इनके हड़ताल पर जाने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना अधिकारियों और किसानों को करना पड़ सकता है।

 










No comments