Header Ads

Breaking News

Nawada News : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नवादा में धरना प्रदर्शन

 



 मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नवादा में धरना प्रदर्शन

नवादा लाइव नेटवर्क।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी नवादा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में नवादा जिला  कांग्रेस कार्यालय के पास महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को सम्बोधित करने के पहले जिलाध्यक्ष राष्ट्रकवि डॉ रामधारी सिंह दिनकर के काव्य अंश दुहराया _

सदियों की ठंडी-बुझी राख सुगबुगा उठी।

मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है।।

दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो।

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।। 

आगे इन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं और खाद्य सामग्रियों पर अतिरिक्त जीएसटी का बोझ लगा देना कही से न्याय संगत का कार्य नहीं है। पहले से बेरोजगारी की मार झेल रहा देश का युवा सेना बहाली की योजना अग्निपथ का बहिष्कार कर चुका है। बावजूद इसके सरकार ने उनके प्रति गम्भीर रवैया अख्तियार नहीं किया। साथ ही एल पी जी. पेट्रोल. एवं डीजल के बेतहाशा मूल्य बढ़ाएं जा रहे हैं। इसीलिए केन्द्र की निरंकुश सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन किया है। 

विरोध प्रदर्शन में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार, अखिलेश सिंह, अभिमन्यु सिंह. अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, अंजनी कुमार, डॉ संजय कुमार, सैयद समीर कवि, डॉ शैलेन्द्र कुमाआर,  डॉ आर बी शर्मा, एजाज अली मुन्ना, मुकेशकुमार. श्याम सुंदर कुशवाहा, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, विनोद कुमार , पवन कुमार, निलेश कुमार, मो रूबनुउदीन आदि उपस्थित थे।

 









No comments