Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 धंधेबाज व 89 पियक्कड़ कुल 116 गिरफ्तार

  


नवादा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 धंधेबाज व 89 पियक्कड़ कुल 116 गिरफ्तार

नवादा लाइव नेटवर्क।

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, नवादा द्वारा बुधवार 21 सितंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल116अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें27 कारोबारी एवं 89पियक्कड़ शामिल हैं।

उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि विशेष अभियान में उक्त उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत जारी रखा जायेगा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। ऐसे में कानून का सकती से अनुपालन कराया जायेगा।

बता दें कि जिले के तीन शहरी निकायों नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज और रजौली में नगर सरकार गठन को चुनाव चल रहा है। इसके अलावा नवरात्र और दशहरा पर्व भी नजदीक है। 

पर्व त्यौहार के दौरान शराब की खपत बढ़ जाती है। मांग के अनुरूप आपूर्ति कम होने से धंधेबाजों को चांदी होती है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा भी हो जाता है। कोई अप्रिय घटना पर्व त्यौहार के दौरान न हो इसके लिए प्रशासन खासकर उत्पाद विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। 

बुधवार को की गई कार्रवाई से शराब धंधेबाजों के साथ ही शराबियों में हड़कंप मचा है।




No comments