Header Ads

Breaking News

Political News : भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

   


भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 गुरुवार 8 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह के नेट्राइट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवादा में पदयात्रा निकाली।

राहुल गांधी की अगुआई वाले भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आयोजित पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर नगर से प्रारंभ किया गया।  जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।

 कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा वीर सपूत अमर रहे , नफरत छोड़ो भारत जोड़ो जैसे नारों के साथ बाबा साहब अंबेडकर, इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर भ्रमण प्रजातंत्र चौक से इंदिरा चौक के रास्ते कांग्रेस कार्यालय में लौटकर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवादा सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विभाजनकारी नीति का विरोध करना है और फांसीवादी भाजपा शासन की गलत नीतियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। 


भारत जोड़ो यात्रा आर्थिक विषमताओं , सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक विकेंद्रीकरण के खिलाफ निकाली जा रही है।

 देश को फांसीवादी शासन से बाहर निकालने की आवश्यकता है। देश में लोकतंत्र, संविधान एवं देश को जोड़ते हुए जनता को जागृत करना है। भारत जोड़ो अभियान के तहत  पुरे देश में हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कशमीर तक पदयात्रा किया जा रहा है।

नवादा में आयोजित पदयात्रा में कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह आजम, कार्यालय प्रभारी डॉ संजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजिक खां, पूर्व महामंत्री अरुण कुमार, वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह, राकेश नंदन शर्मा, रजनीकांत दिक्षित, राम रतन गिरी, सकलदेव सिंह, चंद्र भूषण सिंह ,बांके बिहारी,ओमकार कुमार, द्रोण प्रसाद ,एजाज अली मुन्ना, मुकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, गणेश सिंह ,नवलेश कुमार, विनय कुमार, सर्वेश कुमार, रूबी उद्दीन, पवन कुमार ,विजय कुमार ,अरुण जी, प्रमोद यादव, संजीत कुमार, शर्मा राघवेंद्र शर्मा ,मनीष कुमार, मुकीम उद्दीन, अंकित कुमार, घनश्याम कुमार , दयानंद सिंह, निलेश कुमार , मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।



No comments