Header Ads

Breaking News

Big breaking : नवादा नगर परिषद अध्यक्ष_उपाध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित, हिसुआ अनुसूचित जाति और वारिसलीगंज का दोनों पद अनारक्षित

 


नवादा नगर परिषद अध्यक्ष_उपाध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित, हिसुआ अनुसूचित जाति और वारिसलीगंज का दोनों पद अनारक्षित 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार नवादा नगर परिषद का दोनों पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

इसी प्रकार हिसुआ नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। 

जबकि वारिसलीगंज नगर परिषद का दोनों पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश से सचिव द्वारा आरक्षण की सूची जारी की गई है। अबतक 19 नगर निगम और 88 नगर परिषद के मुख्य वी उप मुख्य पार्षद पद के आरक्षण की सूची जारी की गई है। नगर पंचायत का रोस्टर जारी होना बाकी है।

नगर निकाय चुनाव में पहली बार उप मुख्य पार्षद/उपाध्यक्ष का पद भी आरक्षित किया गया है। इसके पूर्व सिर्फ मुख्य पार्षद के पद को ही आरक्षित किया जाता था।

इस नई व्यवस्था से मुख्य नहीं तो उप मुख्य पार्षद का चुनाव लडने की तैयारियों में जुटे चुनावी लड़ाकों की उम्मीदों पर तुषारापात हो गया है। नगर की राजनीत में काफी कुछ समीकरण बिगड़ गया है।

नगर निकाय चुनाव का तमाम अपडेट के लिए नवादा लाइव से जुड़े रहें...




No comments