Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में अनियंत्रित ई रिक्शा ने एक बच्चे को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

  

मृतक बालक का फाइल फोटो

 नवादा में अनियंत्रित ई रिक्शा ने एक बच्चे को रौंदा, इलाज के दौरान मौत 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा में रविवार की सुबह घर के आगे खेल रहे एक बच्चें को अनियंत्रित ई रिक्शा ने रौंद दिया। हादसे में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। 

घटना के बाद आसपास रहे लोगों ने घायल बच्चें को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्रथिमिक उपचार कर बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

 

बच्चे की मौत के बाद गमजादा परिजन

घटना के पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मृतक बच्चा गोसाई बीघा निवासी संतोष चौधरी का 5 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना के बाद फरार ई रिक्शा चालक और वाहन की खोजबीन कर रही है।

बता दें की हाल के दिनों में ई रिक्शा से दुर्घटनाएं और मौत की घटनाएं काफी बढ़ गई है। इसकी वजह की पड़ताल और दुर्घटनाओं पर रोक की जरूरत है। 







No comments