Header Ads

Breaking News

Nawada News : पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाश पति मिश्रा, डॉ विमल प्रसाद के आवास पर आयोजित हुआ समारोह



पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाश पति मिश्रा, डॉ विमल प्रसाद के आवास पर आयोजित हुआ समारोह

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार भाजपा के भीष्म पितामह रहे कैलाश पति मिश्रा की पुण्यतिथि गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूर्व सिविल सर्जन डॉ विमल प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प_माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा निवेदित किया। 

इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। बताया गया कि वे बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राजस्थान एवं गुजरात के राज्यपाल, बिहार सरकार में मंत्री, संघ के प्रचारक रहे। 


डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह ने कहा कि कैलाश पति मिश्रा राजनीत के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राज्य और देश के लिए जीवन बाहर तपस्या किया। आज के दौर में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। ऐसे पुण्य आत्म को श्रद्धांजलि देना और याद करना गौरव का पल और सुखद अनुभूति है।

 इस अवसर पर नवादा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह शेखपुरा प्रभारी बिरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, पूर्व जिला मंत्री संजय चौधरी, छतिहर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, भाजपा के नेता राजेन्द्र योगी सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे। 

 









No comments