Header Ads

Breaking News

Nawada News : जल-जीवन-हरियाली पर आयोजित हुआ परिचर्चा, इसके महत्व पर डाला गया प्रकाश, अधिकारियों व पत्रकारों ने दिए सुझाव



जल-जीवन-हरियाली पर आयोजित हुआ परिचर्चा, इसके महत्व पर डाला गया प्रकाश, अधिकारियों व पत्रकारों ने दिए सुझाव

नवादा लाइव नेटवर्क।

जिला से आईल खबरिया ए भईया, पानी बचईह हो,

अपन जरूरत से ज्यादा न पानी नल से बहईह हो।

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के संवाद कक्ष में परिचर्चा का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा जन जागरूकता के लिए प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को अलग-अलग विभागों के द्वारा जल जीवन जागरूकता अभियान के विषय पर परिचर्चा आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

  जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को जन-जन से जोड़ने के लिए जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, नवादा के द्वारा जिलाधिकारी के द्वारा चिन्हित स्थलों पर होर्डिंग/फ्लैक्स लगाया गया है। इसके अलावे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जल-जीवन-हरियाली के महत्ता के बारे में बताया गया है।

उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हरियाली से ही हमलोगों को प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है। जिसके बिना हम दो मिनट से अधिक जीवित नहीं रह सकते हैं।


जिले में चलाए जा रहे कार्य

 इस योजना को सफल क्रियान्वित करने के लिए जिला विकास शाखा के माध्यम से जल संचयन हेतु तालाब, पोखर, आहर और पईनों का जीर्णोद्धार के लिए 598 योजना पर कार्य शुरू किया गया, जिसमें से 475 पूर्ण हो गया है। इसके अलावे सार्वजनिक कुआं/चापाकल के पास सोख्ता का निर्माण के लिए 1617 योजना पर कार्य शुरू हुआ। जिसमें से 1175 योजना पूर्ण हो गया। 

इसके अलावे नदियों, पहाड़ी क्षेत्रों में जल संग्रहण के लिए चेक डैम आदि के लिए 1147 योजना का कार्य प्रारम्भ हुआ, जिसमें से 422 योजना पूर्ण हुआ। 

भवनों, छत, वर्षा, जल संचयन के लिए 462 योजना में से 418 पूर्ण हुआ। इसके अलावे पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण के लिए 1112 योजना ली गयी, जिसमें से 725 पूर्ण हो गया। जिले में 507 सार्वजनिक कुआं को जीर्णाेद्धार के लिए चिन्हित किया गया। जिसमें से 216 पूर्ण हुआ। वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती आदि के तकनीकों के उपयोग हेतु 65 योजना ली गयी जिसमें से सभी पूर्ण हो गयी। भविष्य के लिए अत्यन्त उपयोगी सौर उर्जा को प्रोत्साहन और उर्जा बचत के लिए 49 योजना ली गयी जो सभी पूर्ण हो गयी है। 

  आगे इन्होंने कहा कि जल के बिना हमारी प्यास नहीं मिटती है। जल हमारे शरीर में 70 प्रतिशत तक पायी जाती है। इसके बिना हम या पृथवी पर जीवित कोई भी प्राणी नहीं रह सकते हैं। जल से हम अनगिनत कार्य करते हैं एवं दैनिक जीवन के सारे कार्य भी इसी के माध्यम से होता है। जल के कारण ही आज पृथवी पर पेड़ पौधे और हरियाली है। जल ना हो तो पेड़ पौधे भी जीवित नहीं रहेंगे। प्रकाश संषलेषण की क्रिया नहीं होगी और हमें प्राणवायु और ऑक्सीजन नहीं मिलेगी।


कई लोगों ने रखी अपनी बातें

          जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर जिले के पत्रकारों विनय कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार प्रियदर्शी, मनमोहन कृष्णा ने इस योजना के सफल संचालन के लिए कई उपयोगी और महत्वपूर्ण संदेश दिये। 

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अतिश भारती और डाॅ वी.वी. सिंह, विश्वष्वजीत कुमार जल मिशन अधिकारी ने भी जल-जीवन-हरियाली योजना को सफल क्रियान्वयन के लिए अपना सुझाव दिया। कार्यक्रम में राजीव रंजन जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, सुनील कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मो रजा महसीन मनरेगा अधिकारी आदि उपस्थित थे।

इसके पूर्व जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी सहित पत्रकारों अशोक प्रियदर्शी, मनमोहन कृष्ण, विनय पाण्डेय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कलाकारों ने प्रस्तुत किया जागरूकता गीत 

        सुन-सुन दीदी भैया ध्यान लगाइके,

सही-सही कहेली बतिया गीतिया के माध्यम से।

जंगल से मिलेले भइया शुद्ध हवा पनिया,

एकरे पर टिकल है सारी दुनियां।।

        कार्यक्रम में ग्रामीण गौरव विकास दूत के संचालक  विनोद कुमार सिंह और उनके कलाकारों के द्वारा स्वागत गीत गाकर आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा के द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में कई सुमधुर गीत गाकर अधिकारियों और मीडिया बंधुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर उन्होंने स्थानीय भाषा में इस अभियान को जन-जन से जोड़ने के लिए गीत, नाटक आदि का बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शन किये। गीत-संगीत प्रदर्शन में सहयोगी कलाकार कीर्ति कुमारी, मुन्नी कुमारी, अजय सिंह, अखिलेष कुमार, अविनाष कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार, विक्की कुमार आदि थे। 


No comments