Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा के कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी को किया "हैप्पी बर्थडे", काटा गया केक, कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह

  


नवादा के कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी को किया "हैप्पी बर्थडे", काटा गया केक, कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस 76 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष और हिसुआ विधायक नीतू कुमारी ने सोनिया गांधी की तस्वीर के समक्ष केक काटा तो कार्यकर्ताओं ने  हैप्पी बर्थ डे कहा। 

देखें वीडियो_


इस दौरान अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी इटली में जन्मी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जिन्होंने 14 मार्च 1998 से 16 दिसंबर 2017 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम की। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही। कांग्रेस पार्टी के लिए सोनिया गांधी जान प्राण और संजीवनी हैं।

सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। दो बार प्रधानमंत्री पद का त्याग किया। सोनिया गांधी ने 2006 में ब्रुसेल्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 2008 में सोनिया गांधी को मद्रास विश्वविद्यालय से साहित्य में डॉक्टरेट की मान्यता प्राप्त हुई। 

2012 में फोर्ब्स पत्रिका में सोनिया गांधी का नाम दुनिया की 12 वीं ताकतवर महिला के रूप में शामिल हुआ था। 

मौके पर हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, रजनीकांत दीक्षित, मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार, ओमकार कुमार, सकलदेव सिंह, नवलेश कुमार, प्रोफेसर अंजनी कुमार पप्पू, अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, अजीत कुमार, राम रतन गिरी, नीरज कुमार पासवान, शुभंकर शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, रुकनुद्दीन, मोहम्मद एजाज अली मुन्ना, अखिलेश सिंह, फखरुद्दीन अली अहमद, अजय सिंह, गणेश सिंह, डॉक्टर नरेंद्र चंद्र विद्यार्थी, गोपाल कुमार, विजय कुमार, अरविंद कुमार, राम आशीष कुमार, अरुण सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


No comments