Header Ads

Breaking News

Nikay Chunav : डीएम _एसपी ने किया साझा प्रेस कान्फ्रेस, हर बूथों पर होगी पुलिस बलों की तैनाती, लोकतंत्र का महापर्व त्योहार के रूप में मनाने की अपील



डीएम _एसपी ने किया साझा प्रेस कान्फ्रेस, हर बूथों पर होगी पुलिस बलों की तैनाती, लोकतंत्र का महापर्व त्योहार के रूप में मनाने की अपील

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर थाम चुका है। अब मतदान की बारी है। रविवार 18 दिसंबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार की शाम को dm श्रीमती उदिता सिंह और एसपी डाॅ गौरव मंगला ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी तैयारियोn की जानकारी दी।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि मतदान 18 दिसम्बर 2022 को सुबह 07ः00 बजे से प्रारम्भ होगा जो 05ः00 बजे शाम तक चलेगा। 

नवादा नगर परिषद क्षेत्र में 44 वार्ड और वारिसलीगंज में 25, नगर पंचायत रजौली में 14 वार्ड है। मतदान ईवीएम के माध्यम से तीनों पदो ंके लिए अलग-अलग ईवीएम से मतदान कराया जायेगा। जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड मेंबर का निर्वाचन होना है। 

निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, क्यूआरटी, सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके लिए नवादा नगर परिषद में सुपर जोनल दंडाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर परिषद वारिसलीगंज में अपर समाहर्ता एवं नगर पंचायत रजौली में भूमि सुधार उप समाहर्ता रजौली को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

वीडियो में सुनें डीएम _एसपी ने क्या कहा


इसके अलावे जोनल दंडाधिकारी नगर परिषद नवादा में 03, वारिसलीगंज में 02 एवं नगर पंचायत रजौली में 02 की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावे सेक्टर दंडाधिकारी नवादा नगर परिषद में 22, नगर परिषद वारिसलीगंज में 07 एवं नगर परिषद रजौली में 14 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

     ईवीएम कलस्टर नवादा नगर परिषद नवादा में 15, नगर परिषद वारिसलीगंज में 08 एवं  नगर पंचायत रजौली में 04 स्थल पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 नगर परिषद नवादा में 05 स्थलों पर, वारिसलीगंज में 06 एवं नगर पंचायत रजौली में 06 स्थलों पर वाहन चेकिंग/वार्डर सिलिंग के लिए अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। महिला मतदान केन्द व आदर्श मतदान केन्द्र 02-02 बनाये गए हैं। मतदान केन्द्रों पर बेवकास्टिंग भी करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए घर-घर मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से बांटी जा रही है जो 17.12.2022 तक पूर्ण हो जायेगा। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ को भी रहने का निर्देश दिया गया है।

     एसपी डाॅ गौरव मंगला ने बताया कि सभी 247 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। सभी मतदान केंद्रों पर बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर दण्डाधिकारी के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 06 थाना में क्यूआरटी मोटरसाईकिल पुलिस के द्वारा लागातार निगरानी की जायेगी। 03 स्थलों पर नियंत्रण कक्ष बनाये गए हैं। मतदान की प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढ़ंग से कराने के लिए 300 से अधिक अधिकारी एवं 1000 से अधिक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 400 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल बाहर से आये हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेंगे।

     प्रेस काॅन्फ्रेंस के सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहर्ता, राजीव रंजन उप निर्वाचन पदाधिकारी, विश्वजीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, प्रिंट, इलेक्टाॅनिक एवं बेव पोर्टल के मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे। 













No comments