Header Ads

Breaking News

Nawada News : राजद के रजौली प्रखंड अध्यक्ष व पत्रकार विकास सोलंकी को पितृशोक, धनार्जय नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार



राजद के रजौली प्रखंड अध्यक्ष व पत्रकार विकास सोलंकी को पितृशोक, धनार्जय नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

नवादा लाइव नेटवर्क।

रजौली के राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पत्रकार विकास सोलंकी के पिता ब्रह्मदेव सिंह का सोमवार की शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह अपने पीछे एक बेटे और दो बेटी समेत पूरा परिवार छोड़ गए। 

मंगलवार को हरदिया सेक्टर ए स्थित धनर्जय नदी पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व ब्रह्मदेव सिंह के एकमात्र सुपुत्र राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पत्रकार विकास सोलंकी ने उन्हें मुखाग्नि दी। 


ब्रह्मदेव सिंह के निधन के बाद पूरा परिवार शोकाकुल है। पुत्र विकास सोलंकी ने बताया कि सोमवार की शाम प्रत्येक दिन की भांति पिता अनुमंडल कार्यालय के बगल में स्थित क्रशर पर कार्य के लिए गए हुए थे। इसी बीच उन्हें चक्कर आया। जिसके बाद उन्हें क्रशर पर से उनके घर पहुंचाया गया। जहां से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


उनके अंतिम संस्कार के मौके पर रजौली दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी, रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार, राजद के राम लखन यादव, रजौली के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार आर्य, संतोष कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, मनोज कुमार ,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार समेत परिवार व आसपास के दर्जनों लोग मौजूद थे।

इसके पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय यादव, एमएलसी प्रत्याशी रहे पार्टी नेता श्रवण कुशवाहा, गौतम कपूर चंद्रवंशी आदि नेता निधन की खबर के बाद उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।  

 रिपोर्ट_मनोज कुमार।


No comments