Header Ads

Breaking News

Nawada News : विकास मित्रों का प्रशिक्षण 14 को, बिहार महादलित विकास मिशन के नए पोर्टल में डाटा इंट्री की दी जाएगी जानकारी



विकास मित्रों का प्रशिक्षण 14 को, बिहार महादलित विकास मिशन के नए पोर्टल में डाटा इंट्री की दी जाएगी जानकारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

डीएम नवादा श्रीमती उदिता सिंह के आदेश के आलोक में 14 मार्च 2023 को जिले के विकास मित्रों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। इसमें बिहार महादलित विकास मिशन बिहार, पटना द्वारा विकास रजिस्टर वर्जन-2.0 का पोर्टल विकसित किया गया है, उसकी जानकारी दी जाएगी। विकास मित्रों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के तहत आच्छादन की सूचना को अद्यतन प्रविष्ट किया जाना है।

 विकास मित्रों को जिला स्तर पर सभी विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह विशेष प्रशिक्षण सत्र 14 मार्च 2023 को 10ः00 बजे सुबह से नवादा टाउन हाॅल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। इस प्रशिक्षण सत्र के प्रथम पाली में विभागीय योजनाओं के संबंध में विकास मित्रों को दायित्व एवं उनकी भूमिका के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा। द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी के द्वारा विकास मित्रों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। जिसमें समस्याओं का समाधान तथा विकास रजिस्टर के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया जायेगा।

 विभागीय विषयों के प्रशिक्षक 

उप विकास आयुक्त, अपर कलेक्टर-सह-अपर ज़िला दण्डाधिकारी, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीपीओ आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि।







No comments