Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2023 : हिसुआ नगर परिषद चुनाव के लिए तेज हुई गतिविधियां, मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नवादा में भी एक रिक्त सीट पर होगा चुनाव



हिसुआ नगर परिषद चुनाव के लिए तेज हुई गतिविधियां, मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नवादा में भी एक रिक्त सीट पर होगा चुनाव

नवादा लाइव नेटवर्क।

डीएम नवादा श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश के आलोक में निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर उमेश कुमार भारती ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 हेतु नगर परिषद हिसुआ एवं नगर परिषद, नवादा के लिए तैयार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 05.04.2023 को प्रपत्र-01 में सूचना के साथ सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर विधिवत रूप से कर दिया गया है। 

       नगर परिषद हिसुआ के लिए सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-02 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरूद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र-03 में 18.04.2023 तक दायर की जा सकेगी। रिवाईजिंग अथाॅरिटी के समक्ष दावा एवं आपत्तियां दायर की जा सकती हैं। सभी वार्डों यानी 01 से 27 तक प्रखंड कार्यालय, हिसुआ में दावा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

जानिए किन्हें मिला किस वार्ड का जिम्मा

वार्ड संख्या 01 से 04- लवकेश कुमार, अंचल अधिकारी, हिसुआ, मो0 नं0-8544412710

वार्ड संख्या 05 से 08-श्री मुकूल कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी , हिसुआ, मो0नं0-9955817703

वार्ड संख्या 09 से 12- श्री अरूण पासवान, कनीय अभियंता, मनरेगा, हिसुआ, मो0 नं0-7979071561

वार्ड संख्या-13 से 16- श्री राज बिहारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, हिसुआ, मो0नं0- 7004240406

वार्ड संख्या-17 से 20- श्री मुकूल कुमार वर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, हिसुआ, मो0नं0-7067788966

वार्ड संख्या- 21 से 24- श्री कुमोद नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हिसुआ, मो0नं0- 754988970

वार्ड संख्या- 25 से 27- श्री सोनु कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हिसुआ, मो0नं0- 6203504450

 नगर परिषद नवादा के एक वार्ड में होना है चुनाव

डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि नगर परिषद, नवादा के लिए वार्ड संख्या-42 की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-02 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरूद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र-03 में दिनांक 18.04.2023 तक दायर की जा सकेगी। रिवाईजिंग अथाॅरिटी, सुनील कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नवादा सदर मो0नं0- 8507008450 और प्रकाश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, नवादा मो0 नं0- 7903054085 को जिम्मा दिया गया है।

 






No comments