Header Ads

Breaking News

Nawada News : कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुआ 5 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण, ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री और केवीके के वरीय वैज्ञानिक ने किया उद्घाटन

  


कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुआ 5 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण, ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री और केवीके के वरीय वैज्ञानिक ने किया उद्घाटन

नवादा लाइव नेटवर्क।

कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम,सोखोदेवरा, नवादा परिसर में मंगलवार को पांच दिवसीय बकरी पालन विषय पर आवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल नवादा जिले के 5 प्रखंडों नवादा सदर, वारसलीगंज, पकरीबरावां, कौवाकोल, रजौली से आए हुए 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

 देखें वीडियो...

  इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार एवं वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रंजन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

 उद्घाटन संबोधन में ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री कहा कि बकरी पालन स्वरोजगार का एक साधन है और इससे बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। बकरियां गरीबों की गाय भी कही जाती है। सभी प्रतिभागियों को 5 दिन उपस्थित रहकर अच्छे तरीके से बकरी पालन प्रशिक्षण से सम्बन्धित विषयों जैसे बकरियों की बीमारी, प्रबंधन, उसके रखरखाव एवं उसके खानपान इत्यादि विषयों को विशेष रूप से सीखने के लिए आग्रह किया। 

इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र ,ग्राम निर्माण मंडल के वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ रंजन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण को पाने के बाद बकरी पालन को विस्तृत रूप से अपनाने पर जोर दिया और बकरी पालन को स्वरोजगार से जोड़कर इसे अपनाने पर जोर दिया एवं सभी प्रतिभागियों के उज्वल भविष्य की कामना की।  

कार्यक्रम के कोर्स संचालक डॉक्टर धनंजय कुमार के द्वारा बकरी पालन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। कहा गया कि 5 दिनों में बकरियों के उन्नत नस्ल का चुनाव ,आवास प्रबंधन,आहार प्रबंधन,रख रखाव,बीमारियों से बचाव के लिए टिका करण कृमि नाशक दवाई का ससमय प्रयोग इत्यादि विषयों के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया जायेगा। 

 इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ जयवंत कुमार सिंह, रोशन कुमार, रविकांत चौबे, डॉ शशांक शेखर सिंह, डॉ अनुज्ञा भारती, अंगद कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी पिंटू पासवान इत्यादि उपस्थित थे।

No comments