Header Ads

Breaking News

Crime News : भाई ने कुल्हाड़ी से बहन का गला काटा, शव को जंगल में दफनया, प्रेम विवाह से नाराजगी, जानिए पूरी कहानी...!

  


भाई ने कुल्हाड़ी से बहन का गला काटा, शव को जंगल में दफनया, प्रेम विवाह से नाराजगी, जानिए पूरी कहानी...!

नवादा लाइव नेटवर्क।

भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर गर्भवती बहन की हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपा दिया। बहन के प्रति भाई के दिल में इतनी नफरत की वजह पड़ोस के युवक से प्रेम विवाह बताया गया है। पुलिस ने शव को जंगल से बरामद कर पूरे मामले का राजफाश कर दी है।

 घटना नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर गांव का है। संतु मांझी की 22 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी की हत्या की गई है। हत्या का आरोप मृतका के भाई पर लगा है। 

बताया जाता है कि मृतका घर से अचानक गायब हो गई थी। उसके ससुर ने बहू के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मृतका के भाई अनिल मांझी पर शक की सुई गई।

पुलिस ने भाई अनिल से पूछताछ शुरू की। सख्ती से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला। शव की बरामदगी भी कराई। पूरा सच सामने आया तो पुलिस भी भौंचक रह गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

 भाई अनिल मांझी ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन चंद्रावती देवी गांव के ही संतु मांझी से प्रेम करती थी। दोनों ने कोर्ट में शादी रचा ली थी। इसके बाद गांव छोड़कर हैदराबाद चली गई थी। 

शादी की जानकारी मिलने के बाद उसने अपनी बहन को धमकी देते हुए कहा था कि कभी भी गांव में कदम रखेगी तब जान मार देंगे। शादी के 3 साल बीत गए थे। 

एक सप्ताह पूर्व मृतका अपने पति के साथ गांव चंद्रशेखर नगर पहुंची थी। ससुराल यानी पति के घर रह रही थी। जो भाई को अपने शान_सम्मान के खिलाफ लगा। इसके बाद उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

घटना का सच सामने आने के बाद पुलिस भी भौंचक रह गई। रूपौ थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि अनिल राम की नाराजगी थी कि मेरी बहन प्रेम प्रसंग में शादी की है और इसी के गुस्सा में आकर अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर दिया।

No comments