Header Ads

Breaking News

Crime News : दहेज के लिए 3 बच्चों की मां की पीट पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पीड़ित परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

  


दहेज के लिए 3 बच्चों की मां की पीट पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पीड़ित परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के उत्तरी बुच्ची गांव में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला 3 बच्चों की मां थी। घटना के पीछे दहेज की मांग पूरा नहीं होना बताया गया है। मंगलवार/बुधवार की रात घटना को अंजाम दिया गया।

 सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद की। सदर अस्पताल नवादा में पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, इस मामले में नारदीगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पर पीड़ित परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

देखें वीडियो...!

मृतका उत्तरी बुच्ची गांव निवासी नगीना यादव की पत्नी अनीता देवी बताया गई है। मृतका के भाई नीतीश कुमार द्वारा नारदीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। पति, सास, ससुर, गोतनी और भैंसुर आदि को आरोपित किया गया है।

जानिए पूरा वाक्या...!

घटना के बाबत मृतका के भाई जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बाला बिगहा निवासी स्व अर्जुन यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने नारदीगंज थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

नीतीश ने बताया कि छः वर्ष पूर्व हम अपने बहन की शादी नारदीगंज थानाक्षेत्र के उत्तरी बुच्ची गांव निवासी सरयू यादव के पुत्र नगीन प्रसाद यादव के साथ किया था। शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। एक साल बीतते ही फिर दहेज की मांग बहन के ससुराल बालों के द्वारा किया जाने लगा। जिसके लिए कई बार पंचायती कर समझौता भी हुआ। 

थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

नीतीश के अनुसार विवादों के बीच ही हमारी बहन को दो पुत्री और एक पुत्र भी हुआ। इधर, एक माह पूर्व से फिर दहेज की मांग किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बहन के ससुराल बालों ने मारपीट भी करना शुरू कर दिया। तब 19 जुलाई को 23 को बहन के साथ जाकर नारदीगंज थाना में आवेदन भी दिया था। 

आवेदन में दहेज के लिए हत्या की आशंका जाहिर किया था। लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा इस पर  किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गया। जिसका परिणाम है कि दहेज दानवों ने पीट पीट का हमारी बहन की हत्या कर दी। 

ग्रामीणों से मिली भाई को सूचना

नीतीश ने बताया कि हत्या की सूचना बुच्ची गांव के ग्रामीणों द्वारा हमको दिया गया। तब हम सभी परिवार रात्रि में ही बुच्ची गांव पहुंचे तो देखा कि हमारी बहन का मृत शरीर घर में पड़ा है। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जिसकी सूचना हमने थाना प्रभारी नारदीगंज को दिया। तब थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। 

कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें मृतका के पति नगीन प्रसाद यादव, ससुर सरयू यादव, सास विरांजवा देवी, मृतक के पति के भाई देवेंद्र यादव, गोतनी अनुराधा देवी, सरयू यादव के भाई बाबूलाल यादव और बाबूलाल यादव के पुत्र सतेंद्र यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस के द्वारा प्राथमिकी कांड संख्या 275/23 है। इस घटना में शामिल मृतक के पति नगीन प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments