Header Ads

Breaking News

Nawada News : महिषासुर वध की जीवंत प्रस्तुति ने भरा रोमांच, फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 


महिषासुर वध की जीवंत प्रस्तुति ने भरा रोमांच, फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

नवादा लाइव नेटवर्क।      

फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, आनंद नगर, चातर , नवादा के प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में मुख्यरूप से माता दुर्गा का महिषासुर के साथ युद्ध और वध को प्रदर्शित किया गया।

 बच्चों ने अपने मंच पर उस दृश्य का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए। इस प्रदर्शन में मां दुर्गा का रूप नाजुक कुमारी वर्ग 8 एवं महिषासुर का रूप सागर कुमार वर्ग 4 का छात्र ने धारण किया। 

कार्यक्रम में शिक्षक श्रीराम शर्मा ने देवी दुर्गा की कथा सुनाकर एवं प्राचार्य राजेश कुमार ने देवी गीत गाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका अनुपम वर्मा एवं शबनम कुमारी का विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम में शिक्षक विश्व भूषण, शिक्षिका शकुंतला कुमारी, जया कुमारी, आशुतोष कुमार, अर्नव आनन्द, करण प्रकाश, सोनम कुमारी, रुपा कुमारी, सायरा फातिमा, नूतन कुमारी, मौजूद थी।

 सातों बहनिया के रूप में सोनम, सिमरन, अंकिता, प्रियंका, मुस्कान, सोनालिका बंधन ने ढोलीदा ढोल बाजे...... गीत के साथ अपना प्रस्तुति दीऔर शमा बांधा। 

अंशु, अंशिका, स्वीटी, वर्ग LF की छात्रा ने छुम- छुम-          छानाना ......... देवी गीत गाकर नित्य करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में संस्कृत शिक्षक श्रीराम शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


No comments