Header Ads

Breaking News

Nawada News : फंस गए एक और डीलर, स्टॉक में मिला 14 क्विंटल अधिक खाद्यान्न, शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

 


फंस गए एक और डीलर, स्टॉक में मिला 14 क्विंटल अधिक खाद्यान्न, शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

 नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले में राशन में करप्शन के मामले में एक और डीलर फंस गए हैं। उनके स्टॉक में करीब 14 क्विंटल अधिक खाद्यान्न पाया गया है। मामला सिरदला के डीलर प्रेमन चौधरी से जुड़ा है। डीलर फरार हैं।

बताया जाता है कि सिरदला थाना को सूचना मिली थी कि डीलर के गोदाम में शराब रखा गया है। सूचना के आलोक में पुलिस तलाशी लेने उक्त गोदाम तक पहुंची। पुलिस आने की भनक के बाद डीलर फरार हो गए। पुलिस द्वारा गोदाम की जांच की गई तो शराब नहीं मिला। सूचना गलत निकली। लेकिन डीलर के गायब होने से पुलिस को कुछ शंका हुई। इस बीच यह बात भी तेजी से फैली की गोदाम में 100 क्विंटल अधिक खाद्यान्न है। इसके बाद सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।

एसडीएम रजौली एके पियूष के निर्देश पर आपूर्ति पदाधिकारी सिरदला दीपक कुमार जांच करने पहुंचे। पॉश मशीन से मिलान में वहां करीब 14 क्विंटल अधिक मात्रा में खाद्यान्न पाया गया।

इस बाबत आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट वरीय अधिकारी को देंगे। जैसा आदेश आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

8 माह से सुर्खियों में रहा है राशन में करप्शन

बता दें कि राशन में करप्शन का मामला जिले में पिछले करीब 8 महीनों से सुर्खियों में रहा है। नवादा विधायक विभा देवी फरवरी के अंतिम सप्ताह में कलेक्ट्रेट पर धरना पर बैठ गई थी। उनका कहना था कि गरीबों की हकमारी हो रही है। 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। तब के डीएम उदिता सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर धरना को समाप्त कराया था। लेकिन, स्थिति में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। आए दिन गड़बड़ियां सामने आ रही है।

मुख्यालय से गायब रहते हैं अधिकारी

गड़बड़ियों के लिए संबंधित अधिकारियों को भी लोग जिम्मेवार मानते हैं। जिले के प्रायः आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं। कब आयेंगे, कब जायेंगे किसी को नहीं पता। 


No comments