Header Ads

Breaking News

Nawada News : रूपो दुर्गामंडप का हुआ लोकार्पण, कांग्रेस नेता विकास कुमार हुए शामिल

  


रूपो दुर्गामंडप का हुआ लोकार्पण, कांग्रेस नेता विकास कुमार हुए शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।

जिले के रोह प्रखंड के रूपो में नव निर्मित दुर्गा मंडप का लोकार्पण रविवार को हुआ। शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को आयोजित इस समारोह में कांग्रेस नेता विकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

कांग्रेस नेता और रूपो के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने लोकार्पण समारोह में फीता काटा। इसके साथ ही दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

देखें वीडियो...!

लोकार्पण पश्चात आयोजित समरोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विकास ने कहा कि आज महाष्टमी का पावन दिन है। आप सबों ने हमें यहां आमंत्रित किया इसके लिए हम आभारी हैं और धन्यवाद देते हैं। माता रानी सभी के घरों में खुशहाली लाएं। शांति और प्यार मोहब्बत बना रहे यही हमारी कामना है। 

अन्य वक्ताओं ने भी कमोवेश नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं उपस्थित लोगों को देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस पर्व पर सभी लोगों के ऊपर माता कृपा बनी रहे। 

मौके पर मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव परशुराम सिंह, कोषाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह, महेश्वरी सिंह, प्रो. संजय कुमार, अभिषेक कुमार, सुमन कुमार, नारायण सिंह, मुन्ना कुमार उर्फ सरदार जी, विजय शंकर, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसके पूर्व मंच पर पहुंचे अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 





No comments