Header Ads

Breaking News

Nawada News : रालोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के घर पहुंचे सांसद चंदन सिंह, भाई के असामयिक निधन पर जताया दुख, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे

  


रालोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के घर पहुंचे सांसद चंदन सिंह, भाई के असामयिक निधन पर जताया दुख, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे

नवादा लाइव नेटवर्क।

रलोजपा सांसद चंदन सिंह बुधवार को नवादा पहुंचे। वे अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखिया अभिमन्यु कुमार के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले। दुख की घड़ी में धैर्य धारण की सलाह दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष सह मुखिया अभिमन्यु कुमार के बड़े भाई चुन्नू सिंह का असामयिक निधन 3 दिनों पूर्व दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।

 सांसद ने कहा कि यह नश्वर जीवन किसी का किसी समय खत्म हो जा सकता है। इस परिस्थिति में इंसान का धैर्य ही सहारा होता है।

इसके पूर्व सांसद के नवादा पर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। सर्किट हाउस में रुके सांसद को लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का निदान कराया। सांसद ने कहा कि मैं 24 घंटे नवादा वासियों का दुख-  सुख का साथी हूं। सुख में हो या दुख में मैं हर स्तर पर पहुंच कर उनके साथ निभाने में ही भरोसा रखता हूं। 

उन्होंने कहा कि नवादा वासियों का दुख- सुख दोनों का एहसास दिली तौर पर हर हमेशा करता हूं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बबलू भी उपस्थिति थे।


No comments