Header Ads

Breaking News

Nawada News : सांस्कृतिक विरासत को बचना हम सबों का कर्तव्य : कांग्रेस नेता विकास सिंह



सांस्कृतिक विरासत को बचना हम सबों का कर्तव्य : कांग्रेस नेता विकास सिंह

कांग्रेस नेता विकास सिंह और विधायक नीतू ने कुलना गांव में किया नाट्य मंच का उद्घाटन

नवादा लाइव नेटवर्क।

दशहरा के मौके पर मंगलवार की रात नवादा जिले के कुलना गांव में नाट्य मंचन का कार्यक्रम शुरू हुआ।विजयादशमी को शुरू नाट्य मंचन का यह कार्यक्रम आश्विन पूर्णिमा तक 5 दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस नेता विकास सिंह और स्थानीय कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

 देखें वीडियो...!

उद्घाटन संबोधन में विकास सिंह ने कहा कि दशहरा का पावन मौका है। आज विजयादशमी का दिन है, माता रानी की कृपा आप समस्त ग्रामीणों पर बनी रहे। इस बड़े मंच पर आप सबों ने हमें आमंत्रित किया इसके लिए हम आपके आभारी हैं। उन्होंने नाट्य मंच के कलाकारों को भी शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने नाट्य मंचन की चर्चा करते हुए कहा कि अपनी परंपरा और संस्कृति को बनाए रखने की जरूरत है। संस्कृति और विरासत को बचाए रखना हम सबों का परम कर्तव्य है। उन्होंने मंच से दशहरा पर्व की शुभकामनाएं ग्राम वासियों को दी। साथ ही कहा कि आगे भी हम आप ग्रामीणों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

विधायक नीतू सिंह ने बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं ग्रामीणों को दी। कहा कि कुलना के ग्रामीणों का प्यार और सहयोग हमेशा हमें प्राप्त  होता रहा है। आज भी आपने हमें बुलाया, इसके लिए हम आपसबों के आभारी हैं।

इस मौके पर ग्रामीण कलाकारों द्वारा महाराणा प्रताप नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों को ओत प्रोत किया।

मौके पर युवा नाट्य कला कुलना के अध्यक्ष कारू सिंह, सचिव शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह सहित राम स्नेही सिंह, मनोज सिंह, अवध सिंह, सोनू सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद थे। 

इसके पूर्व आगत अतिथियों विकास सिंह और विधायक नीतू सिंह का स्वागत आयोजकों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। दोनों नेताओं को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाया और आगमन के लिए आभार जताया। 





No comments