Header Ads

Breaking News

Nawada News : जेपी को नमन करने डीएम पहुंचे सेखोदेवरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

  


जेपी को नमन करने डीएम पहुंचे सेखोदेवरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।

     लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिन पर सेखोदेवरा आश्रम कौआकोल में बुधवार को डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  कार्यक्रम में काफी संख्या में जेपी सेनानियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सर्वधर्म प्रार्थना भी की गयी। 

            शेखोदेवरा आश्रम स्थित राजेन्द्र भवन में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में बताया गया। 

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। 

 डीएम ने आश्रम परिसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कर कृषि उपज बढ़ाने के लिए जरूरी आधुनिक तकनीकी का अवलोकन किया। वर्मी कम्पोस्ट, मछली पालन, बत्तक पालन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा आधुनिक नर्सरी में आम, पपीता, केला आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।

    उन्होंने प्राकृतिक खेती को नजदीक से देखा और कृषि वैज्ञानिकों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

       वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजन कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र के चारों ओर चहारदिवारी निर्माण करने की मांग को रखा। 

   आश्रम के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार सिंह ने सेखोदेवरा आश्रम को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग से फिडर लगाने की मांग की।

  मौके पर अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, कृषि वैज्ञानिक  डॉ धनन्जय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके चांद, अंचलाधिकारी कौआकोल के साथ काफी संख्या में जेपी स्वतंत्रता सेनानी आदि उपस्थित थे।

सेखोदेवारा आश्रम स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने उपस्थित वैज्ञानिकों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

  दूसरी ओर ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा के द्वारा कौआकोल प्रखंड के ग्राम महुलिया टांड़ के किसानों सुरेश रविदास, दामोदर दास आदि के बीच अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत बकरी एवं बकरा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बकरी पालन से संबंधित डाॅ. धनंजय कुमार के द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। 

   उन्होंने बकरियों का रख-रखाव, खान-पान, आवास की व्यवस्था, साफ-सफाई, बीमारी प्रबंधन आदि विषयों पर स्थानीय किसानों को बताया गया।

      इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय-वस्तु विशेषज्ञ डाॅ. धनंजय कुमार के द्वारा पशुपालन के संबंध में स्थानीय किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ. रंजन कुमार सिंह, फार्म प्रबंधक सुमिताभ रंजन आदि उपस्थित थे। 

No comments