Header Ads

Breaking News

Crime News : जदयू जिला सचिव अर्जुन यादव को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

  


जदयू जिला सचिव अर्जुन यादव को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव निवासी जदयू के जिला सचिव 52 वर्षीय अर्जुन यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हुए।

 घटना शुक्रवार रात की है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीम्स पावापुरी ले जाया गया है। गोली दाहिने पैर के जांघ में लगी है। चिकित्सक ने गोली को जांघ से निकाल दिया है। वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। में जुट गया। वहां से दो खोखा बरामद होने की बात सामने आ रही है। 

जख्मी हालत में अर्जुन यादव ने बताया कि गांव में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम देखकर खेत में फसल देखने गया, इसी दौरान बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली दाहिने पैर के जांघ में लगी। जबकि, दो गोली बगल से निकल गई। जांघ में गोली लगने  के बाद वे वहीं पर गिर गए।

घटना को अंजाम देने में 3 बदमाश शामिल थे। सभी की पहचान कर ली गई है। जख्मी अर्जुन की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा जख्मी के फर्द बयान पर गांव के ही धर्मेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय सरयू पासवान, सन्नी कुमार पिता वीरेंद्र सिंह उर्फ पत्थर सिंह और धनंजय कुमार पिता स्वर्गीय कृष्णनंदन सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

 इधर,घटना पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, धनन्जय कुमार,प्रियरंजन सिंह, देवनन्दन मांझी समेत अन्य ने घटना की निंदा की है। तथा अपनी प्रतिक्रिया में घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।


No comments