Header Ads

Breaking News

Nawada News : राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांसें



राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांसें

नवादा लाइव नेटवर्क।

राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन हो गया। दिल्ली में शनिवार 24 फरवरी 2024 को उनका निधन हुआ।

वे 71 वर्ष के थे। नवादा जिले के नरहट गांव उनका पैतृक आवास था। पूर्व मंत्री स्व. आदित्य सिंह के चचेरे भाई डॉ. जनार्दन काफी मृदुभाषी थे। हर किसी को अपना बना लेना उनकी  स्वाभाविक आदत थी। देश के कई बड़े राजनीतिक_सामाजिक हस्तियों से उनकी निकटता थी। 

लंबे समय से दिल्ली में निवास कर रहे थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हृदय रोग तो था ही कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो गए थे। 

उनके निधन पर नवादा में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार 25 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार होगा। अपने पीछे 3 पुत्रियों और पत्नी को छोड़ गए। 

उनका पार्थिव शरीर कल अंतिम दर्शन के लिए लोधी उद्यान में रखा जायेगा। वहीं दयानंद मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा।

नवादा के पूर्व अपर समाहर्ता राम इकबाल शर्मा, जदयू नेता अजय कुमार रविकांत, अनिल भारद्वाज, पत्रकार वरुणेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।







No comments