Header Ads

Breaking News

Crime News : बदमाशों की गोलीबारी में बाल-बाल बचे मुखिया, भाई घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

 


बदमाशों की गोलीबारी में बाल-बाल बचे मुखिया, भाई घायल, वाहन क्षतिग्रस्त


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नारदीगंज पंचायत की मुखिया रणविजय पासवान के वाहन पर बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई। घटना में उनके ममेर भाई बांह में गोली लगने से जख्मी हो गए।सीएचसी नारदीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिम्स पावापुरी रेफर किया गया है। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे नारदीगंज-धनियावां सड़क मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठा के समीप हुई।थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। 

 


बताया गया कि मुखिया व उनके भाई अपने एक्सयूवी वाहन से घर नारदीगंज लौट रहे थे। तभी 4 की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति राजबली पासवान मुखिया रणविजय पासवान के ममेरे भाई बताए गए हैं, जो बिहारशरीफ नई सराय के निवासी हैं।

 

इस बाबत नवादा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर अधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बदमाशों की गोलीबारी में वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मुखिया ने इसी थाना इलाके के पंडपा गांव के चार लोगों मुकेश सिंह, टुनटुन सिंह, अरिवंद सिंह और विक्की सिंह पर गोलीबारी का आरोप लगाया है।

 


बता दें कि मुखिया जदयू से जुड़े हुए हैं। नवादा जिले में पिछले एक सप्ताह में मुखिया पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व 13 जून की रात पकरीबरावां थाना इलाके के बुधौली पंचायत की मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार 18जून को पुलिस ने मुखिया हत्याकांड का राजफाश किया था। इसी रात दूसरी घटना हो गई। पीड़ित नारदीगंज मुखिया रणविजय पासवान भी अनुसूचित वर्ग से आते हैं। मौत के शिकार मु्खिया पप्पू मांझी भी इसी वर्ग से थे। आए दिन इस प्रकार की घटना से विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 




No comments