Header Ads

Breaking News

Crime News : विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व में पति को भी बदमाशों ने गोलियों से था भूना, तीन बच्चों से छिन गया ममता की छांव



विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व में पति को भी बदमाशों ने गोलियों से था भूना, तीन बच्चों से छिन गया ममता की छांव

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के दौलतपुर गांव की विधवा महिला ममता देवी की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। यह वारदात सोमवार की देर शाम को इसी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के उड़सा गांव के पास हुई। महिला के पति को भी बदमाशों ने करीब 6 साल पहले गोलियों से भून दिया था। सूचना के बाद पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव काे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। इस गांव में भूमि का विवाद काे लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई हत्या की घटनाएं हो चुकी है।


 साथ रहे रिश्तेदार का बयान सुनें...!

 


बीबीपुरा गांव के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर मारी गोली


बताया जाता है कि मृतका बाइक से अपने भैंसूर राजेश सिंह के नवादा से अपना गांव दौलतपुर जा रही थी। नवादा शहर से केंदुआ स्थित भाजपा कार्यालय के पास से गुजरी सड़क से होकर गुजर रही थी। उस वक्त शाम के करीब 7:30 बज रहे थे। बीबीपुरा गांव के पास चारपहिया वाहन सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक को रोका। फिर महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ रहे रिश्तेदार किसी प्रकार जान बचाकर भागे और घटना की सूचना गांव में परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पहुंचे और पुलिस भी पहुंच गई। महिला को कुल 6 गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। चार गोलियां हाथ में और दो गोलियां चेहरे के उपर। हमलावरों की संख्या 5-6 बताई जा रही है।

छ साल पहले पति की हुई थी हत्या


मृतका ममता देवी के पति विवेकानंद सिंह की हत्या 2018 में की गई थी। तब विवेकानंद के शरीर में 18 गोलियां मारी गई थी। लाेग बताते हैं कि विवेकानंद की हत्या के बावत दर्ज प्राथमिकी में 12 लोगों को नामजद और 4 अज्ञात को आरोपित किया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 3 जुलाई को इस मामले में गवाही होनी थी। गांव के 7 डिसमिल भूमि के विवाद में विवेकानंद और अनिल सिंह के परिजनों के बीच कई घटनाएं हुई। आज भी अनिल सिंह रेप के मामले में जेल में बंद हैं। वहीं अनिल सिंह के दो बेटे गुडडू और लाला भी मंडल कारा नवादा में बंद है। गुडडू विवेकानंद की हत्या और लाला इसी गांव के उपेंद्र सिंह की हत्या के मामले में जेल में है। इसी भूमि विवाद के मामले में गांव की एक महिला को नंगा कर घुमाने की लोमहर्षक वारदात भी हुई थी। गांव के उपेंद्र सिंह की हत्या भी वारिसलीगंज स्थित आवास पर गोली मारकर की गई थी।

सभी पुराने विवाद को समाप्त करने की हुई थी पहल


हालांकि, इस विवाद को समाप्त करने की बड़ी पहल हुई थी। इलाके के बुद्धिजीवि वर्ग के हस्तक्षेप से सभी पुरानी रंजिश को समाप्त कर शांति कायम करने कीप पहल की गई थी। इसी का नतीजा था कि विवादित 7 डिसमिल भूमि मृतका ममता देवी को दे दी गई थी। प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह के पिता राजेंद्र सिंह द्वारा जमीन की रजिस्ट्री ममता देवी के नाम कुछ दिनों पहले ही की गई थी। लेकिन, शायद शांति का पहल किसी को रास नहीं आया और ममता दवी को मौत की निंद सुला दिया। मामता की मौत के बाद उनके तीन बच्चों के सिर से ममता की छांव छिन गई। पहले पिता अब मां भी इस दुनियां में नहीं रही। ममता-विवेकानंद को 8-13 साल आयु की कुल 3 संतानें एक पुत्र और दो पुत्रियां है। इनका लालन-पालन बड़ी समस्या होगी।

 


जांच में जुटी पुलिस


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवादा पुलिस द्वारा जारी अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीबीपुरा गांव के पास महिला की हुई हत्या मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से सैंपल लिया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की बड़ी चुनौती सामने आ गई है।


देखें वीडियो...!

 




No comments